उत्तराखंडराज्य

उधम सिंह नगर को टीबी उन्मूलन में राज्य स्तरीय द्वितीय स्थान

रूद्रपुर। जनपद उधम सिंह नगर ने टीबी उन्मूलन अभियान में उत्कृष्ट कार्य करते हुए राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया और इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को अपने नाम किया। इस सराहनीय उपलब्धि के लिए जनपद को महामहिम राज्यपाल जनरल गुरमीत सिंह (सेनि0) द्वारा मंगलवार को लोक भवन, देहरादून में स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड की ओर से आयोजित विश्व टीबी दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया।

टीबी उन्मूलन में जनभागीदारी और निगरानी

यह सम्मान जनभागीदारी बढ़ाने, रोगियों की समय पर पहचान, नियमित निगरानी और पूर्ण उपचार सुनिश्चित करने तथा व्यापक जनजागरूकता अभियानों के सफल क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप प्राप्त हुआ है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 के0के0 अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने समन्वित प्रयास करते हुए टीबी मुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुँचाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई।

टीबी रोगियों के लिए विशेष निगरानी तंत्र

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में टीबी रोगियों के लिए विशेष निगरानी तंत्र विकसित किया गया है और उपचार के प्रत्येक चरण पर सतत फॉलोअप सुनिश्चित किया जा रहा है। इस व्यवस्था के चलते रोगमुक्ति दर में लगातार सुधार दर्ज किया गया है।

समर्पित प्रयास और भविष्य की प्रतिबद्धता

डॉ0 अग्रवाल ने आगे कहा कि यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, आशा कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं और जनसामान्य के सहयोग और समर्पण का परिणाम है। जनसहभागिता के बिना इस प्रकार की सफलता संभव नहीं थी। जनपद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए टीबी मुक्त जनपद बनाने के लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त करने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button