उत्तर प्रदेशराज्य

देवरिया में 9 साल की बच्ची से दरिंदगी… बहाने से बुलाकर प्राइवेट स्कूल के मैनेजर ने किया रेप, गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश से शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां देवरिया जिले के एक हैवान स्कूल प्रबंधक ने एक मासूम छात्रा को हवस का शिकार बना लिया। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र में बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय में रविवार को प्रबंधक ने नौ वर्ष की छात्रा के साथ रेप किया। कागजात दुरुस्त कराने के बहाने छुट्टी के दिन विद्यालय बुलाकर प्रबंधक ने हैवानियत की। रोती हुई घर पहुंची छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई तो वे आक्रोशित हो गए। तहरीर पर पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। हालांकि, रात तक इस मामले में मुकदमे की कार्रवाई नहीं हो सकी थी।

श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा 8 तक एक विद्यालय संचालित होता है। उसी गांव की नौ वर्ष की एक बच्ची वहां कक्षा एक में पढ़ती है। रविवार की दोपहर प्रबंधक ने छात्रा को कोई कागजात ठीक कराने के बहाने विद्यालय में बुलाया। प्रबंधक ने उसे पकड़ लिया। गलत तरीके से उसे छूने लगा। यही नहीं स्कूल प्रबंधक ने उसके साथ हैवानियत किया। मैनेजर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। प्रबंधकर ने छात्रों को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। छात्रा रोती हुई घर पहुंची और आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने रात में थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी प्रबंधक को हिरासत में ले लिया है।

थानाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। बिना मान्यता संचालित हो रहे इस विद्यालय के विरुद्ध दो दिन पहले ही बीईओ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button