उत्तराखंडराज्य

गुजरात के 29 श्रद्धालुओं को लेकर कुंजापुरी दर्शन के लिए जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, पांच की मौत

टिहरी जिले के नरेंद्रनगर के पास कुंजापुरी मंदिर के समीप सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। गुजरात से दर्शन के लिए आई यात्रियों से भरी बस 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बस में कुल 29 यात्री सवार थे।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी, पुलिस टीम और एसडीआरएफ की पाँच रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर रवाना हुईं। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची बचाव टीमों ने खाई में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट के अनुसार, हादसे में 5 लोगों की दुखद मौत हुई है, जिनमें चार पुरुष और एक महिला शामिल हैं। तीन गंभीर घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है, जबकि चार घायलों का उपचार श्रीदेव सुमन उप जिला चिकित्सालय नरेंद्रनगर में चल रहा है। वहीं, 17 लोग सामान्य स्थिति में हैं।

प्रशासन का रेस्क्यू अभियान जारी है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button