आध्यात्म

Aaj ka Panchang 5 September 2026: शनिवार का दिन, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 5 September 2026: वैदिक पंचांग के आधार पर आज भाद्रपद कृष्ण नवमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र, तैतिल करण, वज्र योग, पूर्व का दिशाशूल और वृषभ राशि में चंद्रमा सुबह 10:18 ए एम तक रहेगा. उसके बाद चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करेगा. आज का सूर्योदय 06:01 ए एम पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 06:38 पी एम पर होगा. आज का राहुकाल सुबह में 09 बजकर 10 मिनट पर शुरू होगा. आपको इस समय में कोई शुभ काम नहीं करना चाहिए. यमगंड का समय 01:54 पी एम से 03:29 पी एम है, इसमें जोखिम वाले काम न करें क्योंकि यह यमराज का समय है. सड़क दुर्घटना से बचने के लिए इस समय में यात्रा सावधानी से करें.

आज महराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सों में दही हांडी का उत्सव मनाते हैं. दही हांडी उत्सव में मटकी में दही भर देते हैं और उसे रस्सी की मदद से काफी ऊंचाई पर लटका देते हैं. गोविंदा अपनी टोली के साथ आते हैं और मानव पिरामिड बनाकर उस दही हांडी को फोड़ते हैं. जो टोली उस मटकी को फोड़ देती है, वो विजयी घोषित होती है. उसे पुरस्कार दिया जाता है. आज नवमी पर गोगा नवमी है. इस दिन श्री गोगाजी महाराज की पूजा करते हैं. गोगा नवमी हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में मनाते हैं. लोकमान्यता है कि गोगाजी सर्पों के देवता हैं. उनको गुरु गोरक्षनाथ जी के प्रमुख शिष्यों में गिना जाता है. गोगाजी वीरता, शौर्य, पराक्रम, धर्म और जीवन के उच्च आदर्शों के प्रतीक हैं. उनको पूजा में खीर और चूरमे का भोग लगाते हैं. पंचांग से देखें दिनभर के मुहूर्त और अशुभ समय.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 5 सितंबर 2026

आज की तिथि- नवमी – 09:53 पी एम तक, फिर दशमी
आज का नक्षत्र- मृगशिरा – 09:30 पी एम तक, उसके बाद आर्द्रा
आज का करण- तैतिल – 11:04 ए एम तक, गर – 09:53 पी एम तक, फिर वणिज
आज का योग- वज्र – 12:47 पी एम तक, उसके बाद सि​द्धि
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- शनिवार
चंद्र राशि- वृषभ- 10:18 ए एम तक, फिर मिथुन

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

आज सूर्योदय का समय सुबह 06:01 ए एम पर है, वहीं सूर्यास्त शाम 06:38 पी एम पर होगा. चन्द्रोदय देर रात 12:32 ए एम पर होना है, वहीं चन्द्रास्त कल दोपहर 02:10 पी एम पर होगा.

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 04:30 ए एम से 05:16 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:54 ए एम से 12:45 पी एम
अमृत काल: 01:17 पी एम से 02:46 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:26 पी एम से 03:16 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:57 पी एम से 12:43 ए एम, सितम्बर 06

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 07:36 ए एम से 09:10 ए एम
चर-सामान्य: 12:20 पी एम से 01:54 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:54 पी एम से 03:29 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 03:29 पी एम से 05:04 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 06:38 पी एम से 08:04 पी एम
शुभ-उत्तम: 09:29 पी एम से 10:54 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:54 पी एम से 12:20 ए एम, सितम्बर 06
चर-सामान्य: 12:20 ए एम से 01:45 ए एम, सितम्बर 06
लाभ-उन्नति: 04:36 ए एम से 06:01 ए एम, सितम्बर 06

आज के अशुभ समय

गुलिक काल- 06:01 ए एम से 07:36 ए एम
दुर्मुहूर्त- 06:01 ए एम से 06:51 ए एम, 06:51 ए एम से 07:42 ए एम
राहुकाल- 09:10 ए एम से 10:45 ए एम
यमगण्ड- 01:54 पी एम से 03:29 पी एम
दिशाशूल- पूर्व

शिववास

सभा में – 09:53 पी एम तक, उसके बाद क्रीड़ा में.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button