उत्तर प्रदेशराज्य

सीतापुर में सीनियर डॉक्टर ने किया सुसाइड, रिवॉल्वर से खुद की कनपटी पर मारी गोली, नौकरानी ने खोला अंदरूनी राज

 यूपी के सीतापुर में उस समय हड़कंप मच गया जब शुक्रवार सुबह एक डॉक्टर ने खुद की कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी और नौकर कमरे में भाग कर पहुंचे तो वह बेड पर खून से लथपथ पड़े थे। कनपटी पर गोली लगी थी, उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर उनके हाथ में थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का स्थल निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। आत्महत्या का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पूछताछ में सामने आया है कि दो सप्ताह से वह घर में ज्यादा किसी से बात नहीं कर रहे थे।

शहर कोतवाली के बट्सगंज निवासी डॉ. राजेन्द्र चौधरी (69) बच्चों के डॉक्टर थे। खैराबाद इलाके में वह क्नीनिक चलाते थे। परिवार में पत्नी शक्ति चौधरी और दो बेटे हैं। दोनों बेटे बाहर रहते हैं। घर पर डॉ. राजेन्द्र और पत्नी शक्ति ही रहती थी। घर में एक नौकर भी था। सीओ सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पूछताछ में पत्नी शक्ति चौधरी ने बताया कि शुक्रवार सुबह डॉ. राजेन्द्र सोकर उठे। उन्होंने नाश्ता किया।

गोली की आवाज सुनकर दौड़ पड़ी पत्नी और नौकर

करीब 10 बजे वह लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ करने की बात कहकर दूसरी मंजिल पर बने कमरे में ले गए। काफी देर बाद भी वह नीचे नहीं आए। इस बीच अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वह भागकर कमरे में पहुंची तो डॉ. राजेन्द्र बेड पर खून से लथपथ पड़े थे। उनके हाथ में लाइसेंसी रिवॉल्वर थी। कनपटी से सटाकर खुद को मारी गोली से पूरा कमरा से खून से सन गया था। यह देख उनकी चीख निकल गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। सीओ सिटी विनायक गोपाल भोसले के मुताबिक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हसे सका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button