उत्तराखंडराज्य

देहरादून में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, STF ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

उत्तराखण्ड को अपराध मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की साइबर क्राइम टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। देहरादून में कार्यरत टीम ने एक बड़े राष्ट्रीय स्तर के साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लोगों को निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी कर रहा था।

निवेश के नाम पर 1.31 करोड़ की ठगी
एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि श्रीनगर निवासी एक व्यक्ति को साइबर अपराधियों ने हाई रिटर्न का झांसा दिया। आरोपियों ने पीड़ित को विभिन्न बैंक खातों में कुल 1 करोड़ 31 लाख रुपये जमा करवाने के लिए प्रेरित किया। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।

तकनीकी जांच से खुला गिरोह का नेटवर्क
मामले की गंभीरता को देखते हुए STF की साइबर टीम ने विस्तृत तकनीकी जांच शुरू की। जांच के दौरान बैंक खातों, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबरों का गहन विश्लेषण किया गया, जिससे इस ठगी गिरोह के नेटवर्क का खुलासा हुआ।

महाराष्ट्र से तीन आरोपी गिरफ्तार
जांच के आधार पर टीम ने महाराष्ट्र के अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें प्रतीक उत्तम बाफना (32 वर्ष) और आशीष कुमार (27 वर्ष) ठाणे से, जबकि मोहम्मद श्रीम उर्फ नासिर (31 वर्ष) पालघर से पकड़ा गया।

आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क के विस्तार की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button