उत्तराखंडराज्य

वर्षाकाल में जल जनित रोगों से बचाव के लिए पेयजल सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील

रुद्रपुर। वर्षाकाल के दौरान जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता सुनील जोशी ने आमजन से सतर्कता बरतने की अपील की है।

उन्होंने समस्त ग्रामवासियों, आंगनबाड़ी केंद्रों, राजकीय प्राथमिक विद्यालयों, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों तथा सभी पेयजल उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे अपने निजी पानी के टैंकों की नियमित रूप से सफाई कराएं और क्लोरीनीकरण के बाद ही पेयजल का उपयोग करें। इससे पीलिया, टायफॉइड सहित अन्य जल जनित बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।

दूषित स्थानों से गुजर रही पाइप लाइनों की तत्काल मरम्मत कराएं

अधिशासी अभियंता ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं की निजी पेयजल पाइप लाइन नालियों या अन्य दूषित स्थानों से होकर गुजर रही है अथवा उनमें किसी प्रकार का रिसाव (लीकेज) है, वे तत्काल पाइप लाइन को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर उसकी मरम्मत कराएं।

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की जल गुणवत्ता संबंधी समस्या, पाइप लाइन क्षति या आपात स्थिति की जानकारी तुरंत अधिशासी अभियंता कार्यालय को दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

स्वच्छ पेयजल के लिए जनसहयोग आवश्यक

उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता बनाए रखने के लिए विभागीय प्रयासों के साथ-साथ आम नागरिकों का सहयोग भी बेहद आवश्यक है। सावधानी और जागरूकता अपनाकर वर्षाकाल में फैलने वाली जल जनित बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button