उत्तर प्रदेशराज्य

अटल जयंती पर PM मोदी जाएंगे लखनऊ, ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का करेंगे उद्घाटन

लखनऊ: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लखनऊ को नायाब उपहार देंगे। प्रधानमंत्री हरदोई रोड पर नवनिर्मित ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन करेंगे। अटल बिहारी वाजपेयी के संसदीय क्षेत्र रहे लखनऊ में 65 एकड़ के उस क्षेत्र में स्थान पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का निर्माण कराया गया है, जहां कभी शहर का कूड़ा डंप किया जाता था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को पूरी तैयारी चाक-चौबंद करने का निर्देश दिया है। मंडलायुक्त, पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया है। यहां तीन हेलीपैड तैयार हैं और ठंड को देखते हुए जर्मन हैंगर लगाए जा रहे हैं।

राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल 65 एकड़ क्षेत्र में फैला है और इसमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की 65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। यहां पर डेढ लाख लोगों के व्यवस्था हैं। इसके प्रांगण में तीन हेलीपैड और एक विशाल म्यूजियम भी है। म्यूजियम में पांच गैलरियां और लाइव विजुअल्स हैं। राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के उद्घाटन के बाद कवि सम्मेलन भी होगा।

अटल की जयंती पर पीएम मोदी का लखनऊ दौरा

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ दौरे पर आएंगे। पीएम मोदी राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल में सबसे पहले म्यूजियम ब्लॉक का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद फिर तीनों प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित करेंगे। पीएम मोदी इसके साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर आधारित संग्रहालय का लोकार्पण भी करेंगे। तीनों मूर्तियां की प्रोजेक्शन मेपिंग भी होगी जिसमें रात में तीनों को अलग-अलग वेशभूषा में देखा जा सकेगा। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और एक बजे से जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें करीब एक लाख लोगों की मौजूदगी रहने की संभावना है। इस दौरान उनके साथ मंच पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित उत्तर प्रदेश सरकार के बड़े भाजपा नेता भी शामिल होंगे।

65 फीट ऊंची प्रतिमाएं, 65 एकड़ में फैला परिसर

राष्ट्र प्रेरणा स्थल परिसर में अटल बिहारी वाजपेयी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 65-65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। 65 एकड़ में बने इस परिसर में म्यूजियम ब्लॉक, कैफेटेरिया, मेडिटेशन सेंटर, एम्फीथियेटर, पार्किंग और हरियाली से सजे पाथवे तैयार हैं। यहां के मंच पर चढ़ने एक हाइड्रॉलिक लिफ्ट भी बनाई गई है।

3000 लोगों के लिए एम्पीथिएटर, सुरक्षा कड़ी

राष्ट्र प्रेरणा स्थल में एम्पीथिएटर भी बनाया गया है, जिसकी क्षमता 3000 लोगों के बैठने की है। जहां अलग-अलग कार्यक्रम हो सकते हैं. वहीं लोगों की भीड़ को देखते हुए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। 25 दिसंबर को पूरे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रहेगी। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

डंपिंग ग्राउंड से प्रेरणा स्थल तक

यह स्थान पहले शहर का बड़ा कूड़ा डंपिंग ग्राउंड था, जहां लाखों टन कचरा जमा था। कूड़ा निस्तारण के बाद इस क्षेत्र को भव्य स्मारक स्थल के रूप में विकसित किया गया है, जहां अब हरियाली और आधुनिक सुविधाएं दिखाई दे रही हैं। कार्यक्रम से पहले पूरे पार्क के कटवेज शाट्स अलग से शूट हुआ है।

2000 कार और 2600 बस की पार्किंग

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के अधिकारियों ने बताया पार्किंग की व्यवस्था पूरी तरह है। अलग-अलग स्थानों में 2000 कार और 2600 बस की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही दस से ज्यादा दो पहिया वाहनों के खड़े करने की व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button