उत्तराखंडराज्य

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मौका, 12 और 13 अगस्त को प्लेसमेंट ड्राइव

रुद्रपुर। जिला सेवायोजन अधिकारी राजेश दुर्गापाल ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। प्लेसमेंट ड्राइव में Lebournet Service Pvt. Ltd., Rudrapur के प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे।

उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से ‘Learn & Earn Scheme’ के अंतर्गत बजाज ऑटो लिमिटेड, पंतनगर के लिए असेंबली तकनीशियन, उत्पादन एवं गुणवत्ता प्रशिक्षु पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

खटीमा और काशीपुर में आयोजित होगा प्लेसमेंट ड्राइव

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 12 अगस्त को सुबह 10 बजे विकासखंड सभागार, खटीमा में किया जाएगा। इसके बाद 13 अगस्त को नगर सेवायोजन कार्यालय, सूत मिल रोड, निकट आईटीआई युवक, काशीपुर में प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित होगा।

18 से 26 वर्ष के अभ्यर्थी कर सकते हैं प्रतिभाग

उन्होंने बताया कि उक्त पदों के लिए 18 से 26 वर्ष आयु के महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं स्नातक उत्तीर्ण इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो और सीवी के साथ प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल हो सकते हैं।

अभ्यर्थियों को प्लेसमेंट ड्राइव में अपने व्यय पर स्वयं उपस्थित होकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाना होगा।

अधिक जानकारी के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

प्लेसमेंट ड्राइव से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय के दूरभाष नंबर 05944-250691, 9354460971 एवं 7065221141 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button