राज्यहिमाचल प्रदेश

सुधीर शर्मा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस

कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा पत्र, मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने का आरोप

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गए हैं। कांग्रेस विधायकों ने भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा है। कांग्रेस का आरोप है कि सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की छवि धूमिल करने और भ्रामक प्रचार करने का प्रयास किया है।

दरअसल, सुधीर शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखा गया अपना पत्र सोशल मीडिया पर साझा कर दिया था। कांग्रेस विधायकों का कहना है कि यह कदम विधानसभा की परंपरा और संवैधानिक स्थिति का उल्लंघन है। उनका तर्क है कि जब तक विधानसभा अध्यक्ष यह फैसला नहीं कर लेते कि पत्र को प्रिविलेज कमेटी को भेजा जाए या नहीं, तब तक इसे सार्वजनिक करना अनुचित था।

कांग्रेस सदस्यों ने कहा कि सुधीर शर्मा का यह व्यवहार सदन की गरिमा और विधायी प्रक्रिया के विपरीत है। उन्होंने इसे विशेषाधिकार हनन करार देते हुए विधानसभा अध्यक्ष से कड़ी कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि इससे मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने और जनता में भ्रामक संदेश फैलाने की कोशिश की गई।

कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि इस प्रकरण को गंभीरता से लिया जाए और नियमों के तहत सुधीर शर्मा पर विशेषाधिकार हनन की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उनका कहना है कि यह कदम सदन की मर्यादा और संवैधानिक परंपराओं की रक्षा के लिए आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button