उत्तराखंडराज्य

रुद्रपुर में 7 जुलाई को होगी दिशा समिति (DISHA) की बैठक

रुद्रपुर। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी ने बताया कि उधम सिंह नगर-नैनीताल लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (District Development Coordination and Monitoring Committee–DISHA) की बैठक 7 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार, कलक्ट्रेट परिसर, रुद्रपुर में आयोजित की जाएगी।

विकास योजनाओं की प्रगति की होगी समीक्षा

उन्होंने बताया कि बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति, उनके क्रियान्वयन एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के प्रभावी संचालन तथा विकास कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी चर्चा होगी।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच समन्वय का महत्वपूर्ण मंच

परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी ने कहा कि दिशा समिति की बैठक जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के बीच विकास कार्यों की समीक्षा और निगरानी का एक महत्वपूर्ण मंच है। इस बैठक के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विकास कार्यों में पारदर्शिता तथा आमजन तक सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आवश्यक निर्णय लिए जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button