उत्तराखंडराज्य

हल्द्वानी में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत, अग्निवीरों को प्रेरणा दी

हल्द्वानी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के हल्द्वानी आगमन पर देवभूमि उत्तराखंड से चयनित 112 से अधिक अग्निवीरों ने भारत माता के जय घोष के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

रक्षा मंत्री ने सभी चयनित अग्निवीरों से कहा कि “भारत मां की रक्षा के लिए आप सभी का भारतीय सेना में स्वागत है।”

मुख्यमंत्री का अभिनंदन और शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतीक स्वरूप चयनित अग्निवीरों को तिलक लगाया और उन्हें मां भारती की रक्षा के लिए जाने हेतु शुभकामनाएँ दी। ये युवा यूथ फाउंडेशन में प्रशिक्षण लेकर भारतीय सेना में शामिल होने जा रहे हैं।

यूथ फाउंडेशन का योगदान

यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष कर्नल अजय कोठियाल ने बताया कि इस वर्ष उनके 752 उम्मीदवारों में से 710 का चयन अग्निवीर भर्ती में हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रेरणा के कारण यूथ फाउंडेशन उत्तराखंड युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण देता है, जिसमें शारीरिक और लिखित परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। अब तक इस संस्था ने 15,000 से अधिक युवाओं को सेना, अर्धसैनिक बल और पुलिस में भेजकर राष्ट्र सेवा का अवसर प्रदान किया है।

रक्षा मंत्री की प्रशंसा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्नल अजय कोठियाल के राष्ट्र सेवा के कार्य की प्रशंसा की और चयनित अग्निवीरों के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई।

कर्नल अजय कोठियाल का परिचय

उल्लेखनीय है कि कर्नल अजय कोठियाल एवरेस्ट विजेता और सेना के विशिष्ट पदकों से सम्मानित हैं। उन्हें केदारनाथ आपदा के बाद केदारनगरी के पुनर्निर्माण में उनके योगदान के लिए भी सराहा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button