उत्तराखंडराज्य

सितारगंज में ईदुल फितर की नमाज अदा, भाईचारे और सुरक्षा का संदेश

सितारगंज। शनिवार को ईदगाह में जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती मोहम्मद मुकीम रजा कादरी ने ईदुल फितर की नमाज अदा कराई। इसके अलावा रम्पुरा मस्जिद, सुनहरी मस्जिद, मदीना मस्जिद, बाईपास कालोनी, उस्मानी मस्जिद, बलीनगर मस्जिद सहित पंडरी, गोरीखेड़ा, नकुलिया, चीकाघाट, नयागांव, सिसैया, कठंगरी, नकपुरा, बिथा अकबर और नानकमत्ता के डियूढ़ी खेमपुर आदि गांवों की मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई।

सुरक्षा व्यवस्था

सुरक्षा को देखते हुए ईदगाह, नगर और गांवों की सभी मस्जिदों पर कोतवाल सुंदरम शर्मा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। उपजिलाधिकारी रविंद्र कुमार जुवांठा ने नमाज के दौरान ईदगाह और मस्जिदों के आसपास गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

सामाजिक संदेश और एकता

पूर्व विधायक नारायण पाल ने मुस्लिम समुदाय को दिली मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। यह दिन गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और समाज में एकता मजबूत करने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि सितारगंज में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में नमाज अदा होना प्रशासन और जनता के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी से अपील की कि इसी तरह आपसी सौहार्द बनाए रखें और क्षेत्र के विकास में मिलकर योगदान दें।

उपस्थित नागरिक और प्रमुख लोग

इस अवसर पर जिलानी अंसारी, मो. आरिफ, बिलाल रजा, डॉ. शकील अहमद, फरीद रंगरेज, फरियाद हुसैन, शमी खान, असलम अंसारी सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button