मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने दिया ग्राहकों को झटका, 1 अप्रैल से बढ़ेंगी गाड़ियों की कीमतें

नई दिल्ली। Mercedes-Benz ने भारत में अपनी सभी कारों की कीमतें 2 प्रतिशत तक बढ़ाने की घोषणा की है। बता दें कि ये नई कीमतें अप्रैल 2026 से लागू हो जाएंगी। ध्यान देने वाली बात है कि इस कंपनी ने अभी हाल ही में दाम बढ़ाए थे जो जनवरी 2026 से लागू हुए थे। 3 महीनों को अंदर कारों की कीमतें दोबारा बढ़ाई गई हैं।
क्या है इसकी वजह?
कंपनी का कहना है कि विदेशी करेंसी के मुकाबले भारतीय रुपया कमजोर हो रहा है जिससे व्यापार करना महंगा हो गया है। कार बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामान की कीमत और काम करने की लागत बढ़ गई है। सामान को एक जगह से दूसरी जगह लाने-ले-जाने का खर्च भी लगातार बढ़ रहा है।
कंपनी ने इसबार क्या कहा?
1 April से सभी कारों की कीमतें लगभग 2 प्रतिशत तक बढ़ जाएंगी। मर्सिडीज-बेंज इंडिया के सेल्स एंड मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट ब्रेंडन सिसिंग ने कहा कि, Euro के मुकाबले Indian Currency लगातार कमजोर हो रही है और कार बनाने की लागत भी बढ़ गई है।
आगे उन्होंने कहा कि, कंपनी कोशिश करती है कि सारा बोझ ग्राहकों पर न पड़े लेकिन बिजनेस को सही से चलाने के लिए कीमतों को थोड़ा बढ़ाना जरूरी हो गया था।
मर्सिडीज-बेंज CLA EV जल्द लॉन्च होगी
Mercedes-Benz अपनी इलेक्ट्रिक सेडान CLA को 17 मार्च 2026 को भारत में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह पहली बार होगा जब CLA सेडान को इलेक्ट्रिक अवतार में पेश किया जाएगा। Mercedes-Benz CLA इलेक्ट्रिक फीचर्स से लैस है। भारत में कंपनी इसके 250+ वेरिएंट पेश करेगी जिसमें ट्रिपल-स्क्रीन डिस्प्ले नहीं है।
हालांकि, इसमें 14 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले, OTA अपडेट, वायरलेस चार्जिंग, 100W आउटपुट वाले USB टाइप-C पोर्ट और कंट्रोल के साथ स्पोर्टी स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स मौजूद हैं। साथ ही इसमें 85 kWh की बैटरी लगी है जो एक बार फुल चार्ज होने पर इसकी WLTP रेंज 792 किमी बताई गई है।


