
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति ने तीन नगर पालिका और नगर पंचायतों के लिए अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
इन प्रत्याशियों को मिला भाजपा का टिकट
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर से राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार को पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं नगर पंचायत पाटी से नवीन राम और नगर पंचायत गढ़ी नेगी से सचिन बाठला को भाजपा ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

विकास के मुद्दों के साथ जनता के बीच जाएगी भाजपा
प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कहा कि पार्टी के सभी प्रत्याशी भाजपा की नीतियों, विकास कार्यों और जनहित योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि निकाय चुनाव में भाजपा को व्यापक जनसमर्थन मिलेगा और पार्टी शानदार जीत दर्ज करेगी।
संगठन ने चुनावी तैयारियां की तेज
भाजपा संगठन निकाय चुनाव को लेकर लगातार रणनीति बनाने में जुटा हुआ है। प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही चुनावी गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। पार्टी कार्यकर्ताओं को भी चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं।



