उत्तराखंडराज्य

रुद्रपुर में 1 अक्टूबर को आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, नगर निगम सभागार में वरिष्ठजनों का होगा सम्मान

रुद्रपुर। 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर रुद्रपुर के नगर निगम सभागार में प्रातः 10:00 बजे ‘वरिष्ठजन सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ और विभागीय स्टॉल

जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान के साथ-साथ समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं के लाभ हेतु विशेष विभागीय स्टॉल भी लगाए जाएँगे।

इन स्टॉलों के माध्यम से उपस्थित वरिष्ठजनों को विभाग की विभिन्न योजनाओं, पेंशन सुविधाओं और अन्य सेवाओं के संबंध में विस्तृत और उपयोगी जानकारी प्रदान की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button