
रुद्रपुर। केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओरम 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे स्वच्छ भारत अभियान, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (EMRS) के निरीक्षण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।
मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम (2 से 4 अक्टूबर)
2 अक्टूबर (बुधवार): बाजपुर में स्वच्छता अभियान एवं रामनगर प्रस्थान
-
प्रातः 10:00 बजे: ‘एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय’ (EMRS), बाजपुर आगमन। यहाँ वे ‘स्वच्छ भारत अभियान’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।
-
अपराह्न 1:00 बजे: बाजपुर से रामनगर (जनपद नैनीताल) के लिए प्रस्थान करेंगे।
3 अक्टूबर (गुरुवार): EMRS खटीमा का निरीक्षण एवं रुद्रपुर प्रवास
-
अपराह्न 3:00 बजे: ‘एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय’ (EMRS), खटीमा का भ्रमण एवं निरीक्षण करेंगे।
-
सायं 4:00 बजे: खटीमा से रुद्रपुर स्थित होटल रेडिसन ब्लू के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे।
4 अक्टूबर (शुक्रवार): ‘उत्तराखंड आदि रंगोत्सव’ में प्रतिभाग एवं दिल्ली वापसी
-
अपराह्न 2:00 बजे: होटल रेडिसन ब्लू, रुद्रपुर से खटीमा के लिए प्रस्थान।
-
खटीमा आगमन पर: खटीमा में आयोजित ‘उत्तराखंड आदि रंगोत्सव’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।
-
सायं 4:00 बजे: कार्यक्रम समापन के पश्चात खटीमा से सीधे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।



