उत्तराखंडराज्य

रुद्रपुर में छात्राओं को बाल अधिकार और सुरक्षा कानूनों की दी गई जानकारी

रुद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया एवं मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी के निर्देशानुसार बुधवार को सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज, रुद्रपुर में बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा कानूनों तथा सरकारी सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक बनाना था।

बाल विवाह, पोक्सो और मानव तस्करी पर किया गया जागरूक

कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति, पुलिस विभाग की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू), चिकित्सा विभाग, बाल विकास विभाग तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के प्रतिनिधियों ने छात्राओं को बाल अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम, पोक्सो अधिनियम, मानव तस्करी की रोकथाम एवं विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी।

इस दौरान छात्राओं को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के उपयोग और आवश्यकता के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया गया।

बाल विवाह के दुष्प्रभावों से कराया अवगत

विशेषज्ञों ने छात्राओं को बताया कि बाल विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य और शिक्षा पर गंभीर एवं दीर्घकालिक प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने छात्राओं से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार के शोषण, उत्पीड़न या समस्या की स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन सेवाओं का तत्काल उपयोग करने की अपील की।

सुरक्षित और सशक्त बचपन पर दिया गया जोर

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षकों एवं विद्यालय की सभी छात्राओं ने भाग लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित, जागरूक और सशक्त बनाना तथा बाल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं, कानूनों और सहायता सेवाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button