उत्तराखंडराज्य

25वें स्थापना दिवस जश्न पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की उत्तराखंड दौरे की डेट फाइनल

देहरादून। उत्तराखंड अपने 25वें स्थापना दिवस के जश्न की तैयारियों में जुटा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश में विशेष कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

मुख्य बदलाव यह है कि प्रधानमंत्री मोदी अब 11 नवंबर की बजाय 9 नवंबर को उत्तराखंड दौरे पर आएंगे। इस दौरे के दौरान देहरादून के एफआरआई परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रदेश सरकार और प्रशासन ने इस दौरे को लेकर तैयारियों जोरों पर की है।

राज्य स्थापना दिवस के उत्सव की शुरुआत 1 नवंबर से होगी। इस दौरान पूरे प्रदेश में सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनियां और विभिन्न समारोह आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, 3 नवंबर को दो दिवसीय विशेष सत्र का आयोजन भी होगा, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राज्य के विकास की कहानी और उपलब्धियों पर अपना संबोधन देंगी।

उत्तराखंड सरकार ने इस वर्ष के स्थापना दिवस समारोह को विशेष रूप से यादगार बनाने का लक्ष्य रखा है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और शैक्षणिक सत्रों के जरिए प्रदेश की विरासत, संस्कृति और विकास की झलक पूरे देश के सामने पेश की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button