उत्तराखंडराज्य

18 मार्च को होने वाली मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

रुद्रपुर में आगामी 18 मार्च को प्रस्तावित मॉक ड्रिल की तैयारियों के संबंध में सोमवार को आपदा कार्यालय सभागार में टेबल टॉप एक्सरसाइज बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने की। इस दौरान जनपद में आपदा प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं और विभिन्न विभागों की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई।

विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में ऑन-साइट मॉक ड्रिल के निर्देश

बैठक में अपर जिलाधिकारी ने जनपद की IRS प्रणाली से जुड़े सभी नोडल अधिकारियों तथा औद्योगिक इकाइयों के सुरक्षा प्रमुखों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ऑन-साइट मॉक ड्रिल का आयोजन सुनिश्चित करें। इसके तहत इंडियन ग्लाइकोल लिमिटेड काशीपुर, इंडियन ऑयल अदानी गैस पंतनगर और रॉकेट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पंतनगर में मॉक अभ्यास कराए जाएंगे।

अलग-अलग स्थानों पर अलग परिदृश्यों पर आधारित अभ्यास

प्रशासन की ओर से विभिन्न स्थानों के लिए अलग-अलग परिदृश्य तय किए गए हैं। इसके अंतर्गत गदरपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य आपदा से संबंधित अभ्यास किया जाएगा। वहीं किच्छा तहसील के ग्राम दरऊ में पेस्ट अटैक से संबंधित मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।
इसके अलावा वन विभाग द्वारा संजय वन में मानव-वन्यजीव संघर्ष विषय पर अभ्यास किया जाएगा। वहीं लोहिया हेड बैराज के गेट टूटने की स्थिति में डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में संभावित जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए भी मॉक अभ्यास किया जाएगा।

अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित परिदृश्यों के अनुसार मॉक ड्रिल का सफलतापूर्वक संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया दी जा सके।

बैठक में कई अधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी ईशान कटारिया, डिप्टी कमांडेंट राष्ट्रीय आपदा मोचन बल सुनील राणा, एसीएमओ डॉ. डी.पी. सिंह, सीओ पंतनगर दी वर्मा, आरआई पुलिस लाइन यशवंत पाल, जिला पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम सुनील जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कई जनपद स्तरीय अधिकारी बैठक में वर्चुअल माध्यम से भी जुड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button