उत्तराखंडराज्य

देहरादून में पुलिस और एएनटीएफ ने 34 लाख की हेरोइन के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया

देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त टीम ने चैकिंग अभियान के दौरान लगभग 34 लाख रुपये मूल्य की 112 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में लिप्त अपराधियों के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।

आरोपी और उसके तस्करी के नेटवर्क का खुलासा

मुखबिर की सूचना पर राहुल चौधरी उर्फ जोगी, पुत्र स्व. जोगिंदर सिंह, ग्राम नियामतपुर, पोस्ट जीतपुर पलड़ी, थाना नगीना, बिजनौर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से 112 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 34 लाख रुपये आंकी गई। घटना में प्रयुक्त मारुति स्विफ्ट कार को भी सीज कर लिया गया।

पूछताछ में खुला नशा तस्कर का पूरा नेटवर्क

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नगीना क्षेत्र का रहने वाला है और खुद नशे का आदी है। अपनी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने अन्य नशेड़ियों को स्मैक बेचने का काम शुरू किया। आरोपी सहारनपुर और बिजनौर के स्थानीय तस्करों से हेरोइन खरीदकर देहरादून में ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था।

पुलिस टीम और कार्रवाई का विवरण

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/29/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अर्जुन गुसाई, उपनिरीक्षक दीपक द्विवेदी, कांस्टेबल मुकेश और हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button