उत्तराखंडराज्य

CM धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव से की भेंट

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव से भेंट कर उत्तराखंड में सात जल विद्युत परियोजनाओं (कुल क्षमता 647 मेगावाट) के विकास और निर्माण के लिए समर्थन मांगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य गंगा और उसकी सहायक नदियों की निर्मलता, अविरलता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति पूर्ण प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं को रोजगारपरक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय स्थापित करने की योजना की जानकारी भी दी। इसके लिए गौलापार क्षेत्र में लगभग 12.317 हेक्टेयर वन भूमि के हस्तांतरण का प्रस्ताव वन विभाग को भेजा गया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से संबंधित अधिकारियों को भूमि हस्तांतरण हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश देने का अनुरोध किया।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सैद्धांतिक सहमति व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सचिव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन भारत सरकार तन्मय कुमार, उत्तराखंड के प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते और स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button