व्यापार

कोटक महिंद्रा बैंक में ₹150 करोड़ का बड़ा घोटाला, बैंक ने दिए जांच के आदेश

नई दिल्ली। चंडीगढ़ में IDFC फर्स्ट बैंक में हुए स्कैम के बाद अब पंचकुला में कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank Scam) में बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दरअसल, कोटक महिंद्रा बैंक पर हरियाणा के पंचकुला नगर निगम से जुड़े धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं, जिसमें फिक्स्ड डिपॉजिट गायब हो गए हैं। पंचकुला नगर निगम (एमसी) और बैंक के रिकॉर्ड में 150 करोड़ रुपये से अधिक का अंतर पाया गया है। पंचकुला नगर निगम ने सेक्टर 11, पंचकुला स्थित कोटक महिंद्रा बैंक की शाखा में राशि जमा की थी।

उधर, इस मामले में कोटक महिंद्रा बैंक ने एफआईआर दर्ज कराई है और पंचकुला नगर निगम की सावधि जमा और उससे जुड़े खातों के मिलान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बैंक ने कहा कि खाते और लेनदेन उचित प्रक्रिया और नियामक आवश्यकताओं के अनुसार किए गए थे।

निगम कमिश्नर ने क्या कहा?

पीटीआई के अनुसार, पंचकुला नगर निगम के आयुक्त विनय कुमार ने 24 मार्च को बताया, “कुछ एफडीआर बैंक की पंचकुला शाखा में लंबे समय से पड़े थे। एक एफडीआर की परिपक्वता पर बैंक को अमाउंट ट्रांसफर करने के लिए कहा गया, तभी गड़बड़ी पाई गई।”

कोटक महिंद्रा बैंक ने दिया ये जवाब

कोटक महिंद्रा बैंक के प्रवक्ता ने कहा, “इस रकम के एक महत्वपूर्ण हिस्से का नगर निगम के साथ पहले ही मिलान कर लिया गया है और प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। इसके अलावा, बैंक अपने गवर्नेंस स्टैंडर्ड के अनुरूप और यह सुनिश्चित करने के लिए कि स्वतंत्र है कि केस की जांच और व्यापक रूप से हो, बैंक ने पंचकुला पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। बैंक इस प्रक्रिया में नगर निगम, सरकारी अधिकारियों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ पूर्ण सहयोग कर रहा है।”

हालांकि, गबन की इस खबर का असर कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों पर देखने को नहीं मिला। लेकिन, शुरुआती तेजी के बाद स्टॉक ऊपरी स्तरों से फिसले जरूर हैं और एक फीसदी की बढ़त के साथ 370 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button