उत्तराखंडराज्य

रुद्रपुर में अटल पेंशन योजना – सामुदायिक संपर्क एवं समीक्षा बैठक का सफल आयोजन

रुद्रपुर में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, उत्तराखण्ड एवं जिला अग्रणी बैंक, उधम सिंह नगर द्वारा सोमवार को अटल पेंशन योजना (APY) के तहत सामुदायिक संपर्क एवं समीक्षा बैठक का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम होटल सोनिया, रामपुर रोड में सुबह 11 बजे आयोजित हुआ। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य खाताधारकों एवं असंगठित क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को पेंशन योजना से जोड़ना था।

इस आयोजन का आयोजन पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA), भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार किया गया।

मुख्य वक्ता और संबोधन

कार्यक्रम में मुख्य भाषण सुश्री ममता शंकर, पूर्णकालिन सदस्य (अर्थशास्त्र) ने दिया। विशेष संबोधन श्री के. आर. दौलथ अली खान, महाप्रबंधक, PFRDA द्वारा प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी जैसे श्री सुशील मोहन डोभाल, जिला विकास अधिकारी, उधम सिंह नगर, श्री राजीव रंजन, डीजीएम (एसबीआई), श्री दीपक ममगाईं, सहायक महाप्रबंधक (ASLBC, देहरादून), और श्री संतोष कुमार पाण्डेय, उप क्षेत्रीय प्रबंधक (बैंक ऑफ बड़ौदा) उपस्थित रहे।

प्रस्तुति और जन-जागरूकता

अटल पेंशन योजना पर प्रस्तुति देते हुए निशांत आनंद, प्रबंधक (PFRDA) ने वीडियो माध्यम से जन समुदाय को APY से संबंधित जानकारी साझा की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी हितधारकों ने योजना के नामांकन को बढ़ाने के लिए सुनियोजित रणनीति बनाने पर विमर्श किया और वंचित वर्ग व असंगठित क्षेत्र के लोगों को योजना में शामिल करने की प्रक्रिया को बल देने पर सहमति व्यक्त की। लगभग 100 लोगों ने उत्साहपूर्वक इस कार्यक्रम में भाग लिया।

उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान

कार्यक्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा, नैनीताल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, IDBI बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक को APY नामांकन में उत्कृष्ट योगदान के लिए PFRDA द्वारा सम्मानित किया गया। इन बैंकों ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में निर्धारित लक्ष्य की 100% पूर्ति की।

समापन

कार्यक्रम का समापन अग्रणी जिला प्रबंधक महोदय ने उपस्थित सभी अधिकारियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button