व्यापार

दिवाली तक भी नहीं मिली किस्त, अब और कितना करना होगा इंतजार? देखें नई अपडेट

पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को हर साल तीन किस्तों में 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना की 21वीं किस्त का इंतजार इस बार किसानों ने दिवाली के मौके पर किया था, लेकिन यह किस्त अब तक नहीं आई है। आइए जानते हैं कि अभी तक किस राज्यों में किस्त जारी हुई है और बाकी किसानों को पैसे कब तक मिल सकते हैं।

PM Kisan: दिवाली पर नहीं आई 21वीं किस्त

देशभर के किसान 20 अक्टूबर 2025 को दीवाली के दिन पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। उम्मीद थी कि सरकार त्योहार से पहले यह किस्त जारी करेगी। लेकिन 20 अक्टूबर को पूरा दिन बीत गया, फिर भी किसानों के खाते में 2,000 रुपये नहीं आए। कुछ राज्यों में 20 अक्टूबर को दिवाली मनाई गई, जबकि कुछ जगहों पर 21 अक्टूबर को दिवाली मनाई जा रही है।

PM Kisan: कुछ राज्यों में जारी हुई किस्त

हालांकि, केंद्र सरकार ने कुछ खास राज्यों में यह किस्त पहले ही जारी कर दी है। 26 सितंबर 2025 को कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के किसानों को 21वीं किस्त जारी की थी। इसके बाद 7 अक्टूबर 2025 को जम्मू-कश्मीर के किसानों के लिए भी पीएम किसान की किस्त जारी कर दी गई। इन राज्यों में हाल ही में आई बाढ़ और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों को जल्दी सहायता दी गई है।

PM Kisan: अन्य राज्यों के किसान कर रहे इंतजार

बाकी राज्यों के किसान अभी तक इंतजार कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद थी कि धनतेरस या दिवाली पर पैसे मिल जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब किसान पूछ रहे हैं कि आखिर यह किस्त कब तक आएगी?

PM Kisan: कब तक आ सकती है किस्त?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त अब अक्टूबर के अंत तक जारी की जा सकती है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह किस्त बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आ सकती है। बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहला चरण: 6 नवंबर 2025, दूसरा चरण: 11 नवंबर 2025 होंगे। वोटों की गिनती 14 नवंबर 2025 को होगी। चुनाव से पहले किसानों को राहत देने के उद्देश्य से सरकार किस्त जारी कर सकती है।

PM Kisan: क्या है सरकार की आधिकारिक घोषणा?

अब तक केंद्र सरकार की ओर से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। ऐसे में किसान भाइयों को सलाह दी जाती है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और PM Kisan की वेबसाइट (pmkisan.gov.in) या आधिकारिक सूचना का इंतजार करें।

पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का इंतजार अभी जारी है। कुछ राज्यों में यह जारी हो चुकी है, लेकिन अन्य राज्यों के किसानों को अभी इंतजार करना पड़ रहा है। संभावना है कि अक्टूबर के अंत तक या बिहार चुनाव से पहले यह किस्त जारी कर दी जाएगी। फिलहाल, किसी भी प्रकार की गलत खबरों से बचें और आधिकारिक सूचना का इंतजार करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button