फ़िल्मी जगतमनोरंजन

टटीरी विवाद के बीच बादशाह ने गुपचुप रचाई शादी?, लाल जोड़े में खूबसूरत दुल्हन संग मंडप से तस्वीरें वायरल

रैपर-सिंगर बादशाह ने शादी कर ली है. यकीन नहीं होता, पर वायरल हो रही तस्वीरें तो कुछ ऐसा ही कह रही हैं. रैपर एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें आग की तरह फैल रही हैं, जिन्हें देखकर कहा गया कि बादशाह ने अपनी गर्लफ्रेंड ईशा रिखी संग सीक्रेट वेडिंग कर ली है. ये उनकी दूसरी शादी है.

बादशाह बने दूल्हा!

सामने आई तस्वीरों में बादशाह और ईशा पारंपरिक शादी के लुक में नजर आ रहे हैं. दुल्हन बनीं ईशा ने लाल रंग का खूबसूरत ब्राइडल आउटफिट पहना हुआ है, वहीं दूल्हा बने बादशाह भी ट्रेडिशनल अंदाज में दिख रहे हैं. दोनों के गले में वरमाला है और शादी जैसा माहौल साफ नजर आ रहा है.

एक तस्वीर में दोनों परिवार के साथ पोज देते दिख रहे हैं, जबकि दूसरी में कपल साथ खड़े मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. एक तस्वीर में दोनों मंडप के सामने भी बैठे हैं. कई वीडियोज में बादशाह और ईशा एक दूसरे को मजाकिया अंदाज में गला दबाते हुए वरमाला पहनाते नजर आए. बैकग्राउंड में पंडित के मंत्र पढ़ने की आवाज आ रही है. एक और वीडियो में कपल मंडप पर अग्नि के आगे बैठा दिखाई दे रहा है.

बादशाह और ईशा दोनों के ही इंस्टाग्राम हैंडल पर ये तस्वीरें और वीडियोज मौजूद नहीं है. ऐसे में ये सीक्रेट बना हुआ था, लेकिन आपको बता दें कि शादी की ये तस्वीरें ईशा की मां पूनम ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की हैं. दूल्हा दुल्हन बने बादशाह और ईशा को पूनम बधाई और आशीर्वाद देती दिख रही हैं. फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा- भगवान तुम्हें आशीर्वाद दे. यहां आप वो पोस्ट देख सकते हैं.

बादशाह और ईशा की न सिर्फ शादी के दौरान की तस्वीरें सामने आई हैं बल्कि दोनों की इसके बाद की न्यूली वेडेड कपल के तौर की फोटोज भी वायरल हो रही हैं. जहां ईशा ने मांग में सिंदूर लगाया हुआ है. वो बादशाह की बाहों में कोजी होती दिखी हैं. इनसे मालूम पड़ता है कि दोनों की शादी को कुछ दिन हो चुका है. वो क्वालिटी टाइम स्पेंड करने भी निकल चुके हैं.

एक बेटी के पिता हैं बादशाह 

हालांकि इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद भी बादशाह या ईशा रिखी की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. बादशाह और ईशा रिखी के रिलेशनशिप की खबरें काफी समय से सामने आती रही हैं, लेकिन दोनों ने कभी खुलकर अपने रिश्ते को लेकर बात नहीं की. अब इन तस्वीरों के सामने आने के बाद एक बार फिर उनकी पर्सनल लाइफ चर्चा में आ गई है.

बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है. उनका एक बार तलाक हो चुका है. वो इससे पहले जैस्मिन मसीह संग रिश्त में बंधे थे. 2012 में उनकी शादी हुई थी लेकिन फिर 2017 में दोनों अलग हुए और फिर 2020 में तलाक हो गया. एक्स-कपल की एक बेटी है- जेसेमी मसीह सिंह.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button