उत्तर प्रदेशराज्य

नगर में सीसीटीवी और एलईडी स्क्रीन से बढ़ेगी सुरक्षा और यातायात नियंत्रण

नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव और कोतवाल सलेमपुर के बीच आज यातायात को सुचारू बनाने तथा जाम से निजात पाने और दुकानों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए नगर में सीसीटीवी और एलईडी स्क्रीन व माइक लगवाने के सम्बन्ध में वार्ता किया गया। जिसके माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की पहचान आसानी से हो जाए , तथा जाम को कम करने में सहायता मिले, और दुर्घटनाओं के रोकथाम में मदद मिले। चौराहे पर लगे एलईडी स्क्रीन के माध्यम से जनता को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया जाएगा। तथा कैमरे से चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों को रोकने में सहायता मिलेगी। जल्द ही इस चर्चा में हुए कार्यों को जनहित के लिए पूर्ण किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button