उत्तर प्रदेशराज्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले-उत्तर प्रदेश के विकास को रफ्तार देगा केंद्रीय बजट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय बजट को ‘नेशन फर्स्ट’ (राष्ट्र प्रथम) की भावना से प्रेरित बताते हुए कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला है। उन्होंने कहा कि कर्तव्य भवन से तैयार यह पहला बजट नागरिकों को उनके कर्तव्यों का बोध कराता है और उत्तर प्रदेश जैसे राज्य के लिए विकास के असीमित अवसर लेकर आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी से तकनीकी केंद्र के रूप में उभर रहा है। सेमीकंडक्टर हब, डाटा सेंटर के साथ ही टूरिज्म के क्षेत्र में बूम हासिल होगी।

कहा कि नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में यूपी ‘सेमीकंडक्टर हब’ के रूप में विकसित हो रहा है। बजट की घोषणाएं इस क्षेत्र को नई ऊंचाई पर ले जाएंगी। यूपी ने पहले ही 700 मेगावाट के डेटा सेंटर तैयार किए हैं। बजट में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर देने से राज्य को सीधा लाभ मिलेगा। यूपी वर्तमान में 2 लाख करोड़ की इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग कर रहा है, जो बजट के प्रावधानों के बाद और बढ़ेगा।

‘समर्थ’ योजना और खेल उद्योग को पंख

सीएम योगी ने बताया कि बजट में शुरू की गई ‘समर्थ’ योजना उत्तर प्रदेश के लिए गेम-चेंजर साबित होगी। मेरठ को खेल के सामान (Sports Goods) के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी। कानपुर और आगरा के लेदर उद्योग को भी इस योजना के माध्यम से नई तकनीक और बाजार से जोड़ा जाएगा।

फार्मा और बायोफार्मा सेक्टर में बड़ी छलांग

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी अब दवा निर्माण का केंद्र बनेगा। ललितपुर में बन रहे फार्मा पार्क के लिए बजट में आवंटित 10 हजार करोड़ की राशि से विकास को गति मिलेगी।नोएडा में बन रहे फार्मा डिवाइस सेंटर से स्वास्थ्य सेवाओं और विनिर्माण में क्रांति आएगी।

कनेक्टिविटी: रेलवे और जलमार्ग का विस्तार

इंफ्रास्ट्रक्चर पर बात करते हुए सीएम योगी ने दो प्रमुख उपलब्धियों का जिक्र किया। कहा कि यूपी को दो नए रेलवे कॉरिडोर प्राप्त हुए हैं। एक वाराणसी से सिलिगुड़ी और दूसरा वाराणसी से दिल्ली के लिए बन रहा है। इसी तरह वाराणसी से प्रारंभ होकर यूपी में 20 जलमार्गों का लाभ मिलेगा, जिससे माल ढुलाई सस्ती और सुगम होगी।

टूरिज्म और रोजगार: युवाओं के लिए ‘शी-मार्ट’ और ‘गाइड’

कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में यूपी में ‘बूम’ आने वाला है। देश की 15 साइट्स में से यूपी को 2 महत्वपूर्ण साइट्स मिली हैं। 10 हजार नए टूरिस्ट गाइड बनने से स्थानीय युवाओं को सीधे रोजगार मिलेगा। यूपी को मेडिकल टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे स्वास्थ्य और रोजगार दोनों में सुधार होगा।

किसान, गरीब और महिला: ‘नेशन फर्स्ट’ का संकल्प

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बजट के केंद्र में गरीब, किसान और महिलाएं हैं। महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना के तहत यूपी के 1 लाख 5 हजार राजस्व गांवों का कायाकल्प होगा। 10 हजार करोड़ का नया पैकेज यूपी की 96 लाख एमएसएमई इकाइयों को सशक्त बनाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button