खेलमनोरंजन

वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद की तूफानी पारी, 19 चौके और 6 छक्कों के साथ बनाए 168 रन

वैभव सूर्यवंशी 26 जून को आयरलैंड के खिलाफ टी20 मैच में अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं. 15 साल के वैभव को पहली बार टीम इंडिया में चुना गया है. एक तरफ बड़े भाई का करियर रफ्तार पकड़ चुका है, वहीं दूसरी ओर छोटा भाई आशीर्वाद ने भी क्रिकेट मैदान पर तहलका मचाया हुआ है. एक लोकल क्रिकेट मैच के दौरान आशीर्वाद ने 119 गेंद में 168 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली है.

10 वर्षीय आशीर्वाद सूर्यवंशी ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए यह जानकारी साझा की. उन्होंने मैच का स्कोरकार्ड साझा किया है. आशीर्वाद ने 119 गेंद में 168 रन की पारी खेली और उस दौरान 19 चौके और 6 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 141.18 का रहा और आशीर्वाद के दमदार शतक की बदौलत उनकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवरों में 311 रन बनाए.

आशीर्वाद के पिता, संजीव कह चुके हैं कि अगले 2 साल के भीतर वे अपने छोटे बेटे को भी वैभव सूर्यवंशी की तरह एक टॉप-क्लास प्लेयर बनाना चाहते हैं. कुछ दिन पहले ही आशीर्वाद ने एक अन्य मुकाबले में 87 गेंद खेलकर 103 रनों की शतकीय पारी खेली थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक वैभव सूर्यवंशी के 3 भाई हैं. उनके दो बड़े भाइयों के नाम उज्जवल और विशाल हैं, जबकि आशीर्वाद सबसे छोटे हैं.

वैभव सूर्यवंशी की बात करें तो उन्हें यूके टूर के लिए भारतीय टीम में चुना गया है. टीम इंडिया पहले आयरलैंड के साथ 2 टी20 मैच खेलेगी और उसके बाद इंग्लैंड रवाना हो जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच पाँच टी20 मुकाबलों की शृंखला खेली जाएगी. इन सात मुकाबलों में वैभव को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिल सकता है. बताते चलें कि इसी साल एशियन गेम्स भी खेले जाने हैं, उसके लिए भी वैभव को भारत की टी20 टीम में चुना गया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button