उत्तराखंडराज्य

ऑपरेशन प्रहार के तहत सितारगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सितारगंज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के नेतृत्व में जनपद ऊधमसिंह नगर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सितारगंज पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस ने बीएड कॉलेज क्षेत्र में स्मैक की तस्करी और बिक्री कर रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 51.97 ग्राम स्मैक, स्मैक परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, सात मोबाइल फोन, स्मैक बिक्री से प्राप्त 8,310 रुपये नकद और नशे की कमाई से खरीदी गई ज्वैलरी बरामद की गई है।

बीएड कॉलेज क्षेत्र में लंबे समय से मिल रही थीं शिकायतें

पुलिस के अनुसार, बीएड कॉलेज क्षेत्र में नशा तस्करों द्वारा अवैध कारोबार संचालित किए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। स्थानीय लोगों में भी इसको लेकर काफी आक्रोश था।

जांच में सामने आया कि नशा तस्कर तहसीन क्षेत्र में स्मैक की सप्लाई कर रहा था और उसने गिरफ्तार आरोपियों को बिक्री के लिए स्मैक उपलब्ध कराई थी।

वारंटी तहसीन की तलाश में पहुंची थी पुलिस टीम

पुलिस के मुताबिक नशा तस्कर एवं वारंटी तहसीन के खिलाफ एनडीपीएस न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था। इसी क्रम में पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देने पहुंची थी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस को चांस रिकवरी में तहसीन के साथ मौजूद पांच अन्य नशा तस्कर मिले, जिन्हें मौके से स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि तहसीन पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि तहसीन के खिलाफ कोतवाली सितारगंज में एनडीपीएस अधिनियम के तहत पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं।

चबूतरे पर बैठकर बना रहे थे स्मैक की पुड़िया

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन में महिला उपनिरीक्षक बबीता टम्टा के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और एनबीडब्ल्यू की तामील कर रही थी।

इसी दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल और स्कूटी सवार युवकों का पीछा करते हुए पुलिस टीम वलीनगर स्थित बीएड कॉलेज के पास पहुंची, जहां कुछ युवक चबूतरे पर बैठे मिले।

पुलिस ने बताया कि आरोपी मोटरसाइकिल और स्कूटी से स्मैक का परिवहन कर रहे थे तथा वहीं बैठकर स्मैक की पुड़िया तैयार कर बिक्री कर रहे थे। मौके से बरामदगी के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सितारगंज में धारा 8/21/60 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

गिरफ्तार आरोपियों में:

  • आरफीन खां (29 वर्ष), पुत्र हसीन खां, निवासी बाईपास कॉलोनी सितारगंज, हाल पता बीएड कॉलेज के पास वलीनगर सितारगंज।
  • मो. आदिल (30 वर्ष), पुत्र सद्दरुद्दीन, निवासी महल सराय जलालाबाद, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश)।
  • जैनब परवीन (30 वर्ष), पत्नी आरफीन खां, निवासी बाईपास कॉलोनी सितारगंज एवं महल सराय जलालाबाद, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश), हाल पता बीएड कॉलेज के पास वलीनगर सितारगंज।
  • अलीशा (25 वर्ष), पुत्री सद्दरुद्दीन, निवासी महल सराय जलालाबाद, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश), हाल पता बीएड कॉलेज के पास वलीनगर सितारगंज।
  • दिलनवाज अंसारी (27 वर्ष), पुत्र नसीम अहमद, निवासी महल सराय जलालाबाद, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश), हाल पता बीएड कॉलेज के पास वलीनगर सितारगंज।

पुलिस टीम रही शामिल

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जावेद मलिक, उपनिरीक्षक बबीता टम्टा, हेड कांस्टेबल मतलूब खान, मनोज गवाल, तारा गाड़िया, कांस्टेबल प्रेम सिंह, जगदीश कोठियाल, कृष्णा चंद्र, नरेंद्र सिंह और ज्योती शर्मा शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button