उत्तराखंडराज्य

काठगोदाम-दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग

रुद्रपुर। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने काठगोदाम-दिल्ली-काठगोदाम के बीच दैनिक प्रातःकालीन वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा शुरू करने की मांग की है।

सांसद अजय भट्ट ने संसद भवन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर इस संबंध में मांग पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि काठगोदाम कुमाऊं क्षेत्र का प्रमुख रेलवे स्टेशन होने के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का प्रवेश द्वार है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यटक, विद्यार्थी, व्यापारी और स्थानीय नागरिक यात्रा करते हैं।

यात्रियों को मिलेगी उसी दिन दिल्ली जाकर लौटने की सुविधा

सांसद ने कहा कि वर्तमान में काठगोदाम और दिल्ली के बीच रेल सेवाएं संचालित हैं, लेकिन उनकी समय-सारणी और गति यात्रियों की आवश्यकताओं के अनुरूप नहीं है।

उन्होंने कहा कि यदि काठगोदाम से सुबह वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू की जाती है तो यात्रियों को सुबह दिल्ली पहुंचने और आवश्यक कार्य पूरा कर शाम तक वापस काठगोदाम लौटने की सुविधा मिल सकेगी।

पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

अजय भट्ट ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा शुरू होने से कुमाऊं क्षेत्र के पर्यटन को नई दिशा मिलेगी। इसके साथ ही स्थानीय व्यापार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से काठगोदाम-दिल्ली के बीच तेज और सुविधाजनक रेल सेवा की मांग करती आ रही है।

पहले भी रेल मंत्री को भेज चुके हैं पत्र

सांसद अजय भट्ट ने बताया कि इस मांग को लेकर वह पहले भी दो बार रेल मंत्री को पत्र लिख चुके हैं और व्यक्तिगत रूप से भी इस विषय में आग्रह कर चुके हैं। हालांकि अभी तक इस दिशा में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

उन्होंने रेल मंत्री से जनभावनाओं और क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए जल्द से जल्द काठगोदाम-दिल्ली-काठगोदाम के बीच दैनिक प्रातःकालीन वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा शुरू करने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button