खेलमनोरंजन

आईपीएल 2026 में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले अशोक शर्मा कौन हैं? जानिए उनके बारे में दिलचस्प बातें

IPL 2026 में रफ्तार का नया सितारा उभर चुका है। गुजरात टाइटंस के 23 साल के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने अपनी रफ्तार से क्रिकेट जगत को हिला कर रख दिया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 154.2 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंककर इस सीजन की सबसे तेज डिलीवरी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। IPL 2026 के 9वें मैच में आशीष शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 16वें ओवर में रफ्तार का ऐसा प्रदर्शन किया, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। पहले उन्होंने 150.7 kmph की गेंद डोनोवन फरेरा को फेंकी फिर ओवर की आखिरी गेंद पर 154.2 kmph की खतरनाक यॉर्कर से ध्रुव जुरेल को चौंका दिया। यह गेंद इतनी तेज थी कि जुरेल को समझ ही नहीं आया कि गेंद कहां गई।

दिलचस्प बात यह रही कि इस रिकॉर्ड गेंद से ठीक पहले अशोक शर्मा को उंगली में चोट लगी थी। डोनोवन फरेरा के जोरदार शॉट को रोकने की कोशिश में उन्हें चोट आई, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अगली ही गेंद पर सीजन की सबसे तेज डिलीवरी डाल दी। यह सिर्फ एक गेंद का कमाल नहीं था। आशीष शर्मा ने अपने 4 ओवर के स्पेल में तीन बार 150 किमी/घंटा से ज्यादा रफ्तार हासिल की, जो उनकी निरंतर गति और आक्रामकता को दिखाता है।

डेल स्टेन भी हुए फैन

दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन भी उनकी गेंदबाजी से काफी प्रभावित नजर आए। उन्होंने कहा कि उनका रन-अप तेज और दमदार है। गेंद डालते समय सिर स्थिर रहता है और लैंडिग भी परफेक्ट है। स्टेन के मुताबिक, यह एक बेहतरीन और साफ एक्शन है, जो एक्सप्रेस पेसर्स में कम देखने को मिलता है।

IPL 2026 की सबसे तेज गेंदें

  • अशोक शर्मा – 154.2 kmph
  • एनरिक नॉर्खिया -150.9 kmph
  • कार्तिक त्यागी – 149.7 kmph
  • कगिसो रबाडा – 149.1 kmph

IPL के इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में अब अशोक शर्मा तीसरे नंबर पर आ गए हैं। IPL में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड उमरान मलिक के नाम दर्ज है। दूसरे नंबर पर मयंक यादव हैं। दोनों गेंदबाज IPL में 156 kmph से ज्यादा की रफ्तार से गेंद फेंक चुके हैं।

IPL के इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज

  • उमरान मलिक – 157 kmph
  • मयंक यादव – 156.7 kmph
  • अशोक शर्मा – 154.2 kmph

कौन हैं अशोक शर्मा?

अशोक शर्मा ने हाल ही में पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना IPL डेब्यू किया था। अपनी पहली ही गेंद 149.7 kmph की रफ्तार से डालकर उन्होंने चौंका दिया था।उसी मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए मार्को येनसन को आउट कर पहला विकेट भी लिया था, जिससे कप्तान शुभमन गिलl भी काफी प्रभावित हुए। अशोक राजस्थान के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा एक समय राजस्थान रॉयल्स के नेट बॉलर थे, जिसके बाद 2022 में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ 55 लाख रुपये का पहला IPL कॉन्ट्रैक्ट मिला। लेकिन उन्हें KKR के लिए खेलने का मौका नहीं मिला और वे RR में आ गए। RR ने 2025 के मेगा ऑक्शन में उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा। एक और सीजन बेंच पर बिताने के बावजूद गुजरात टाइटन्स ने 2026 सीजन से पहले उन्हें 90 लाख रुपये में खरीद लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button