उत्तराखंडराज्य

महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट से बैग चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, ₹70 हजार नगदी व मोबाइल बरामद

सितारगंज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशों के अनुपालन में सितारगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट में आयोजित एक समारोह से शगुन के पैसों से भरा बैग चुराने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से ₹70,000/- नगद, मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद किया है।

घटना का विवरण एवं FIR

बीती 22 सितंबर को महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट, सितारगंज में आयोजित एक समारोह के दौरान अज्ञात चोर ने पीड़ित का नीला-काला चैकदार बैग पार कर दिया था।

  • बैग में रखा सामान: बैग में रिश्तेदारों को शगुन देने के लिए रखे ₹1,00,000/- नगद (गुलाबी और पीले लिफाफों में) मौजूद थे।

  • पुलिस कार्रवाई: पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली सितारगंज में मु० FIR सं० 481/2026, धारा 303(2) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की गई।

घेराबंदी कर आरोपी राजू उर्फ सोहिल गिरफ्तार

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिरों को सक्रिय किया और सुरागरसी-पतारसी कर दबिश दी।

  • गिरफ्तारी का स्थान: मुखबिर खास की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने महाराणा प्रताप चौराहे के पास एक खाली प्लॉट में घेराबंदी कर अभियुक्त को दबोच लिया।

  • अभियुक्त का विवरण: राजू उर्फ सोहिल पुत्र इब्राहिम (निवासी: इस्लामनगर, थाना सितारगंज, जनपद ऊधम सिंह नगर)।

अभियुक्त की निशानदेही पर हुई बरामदगी

गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद किया:

  • नगदी: ₹70,000/- नगद (500-500 रुपये के नोटों के रूप में 6 गुलाबी और 1 पीला लिफाफा)

  • अन्य सामग्री: 3 खाली पीले लिफाफे, 1 आधार कार्ड, 1 मोबाइल बिल

  • इलेक्ट्रॉनिक्स व बैग: 1 Infinix मोबाइल फोन (सिल्वर रंग) तथा चोरी हुआ नीला-काला चैकदार बैग

कानूनी कार्रवाई एवं पुलिस टीम

बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा में धारा 317(2) BNS की वृद्धि करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम:

  • प्रभारी निरीक्षक: श्री सुन्दरम शर्मा

  • वरिष्ठ उपनिरीक्षक: जावेद मलिक

  • उपनिरीक्षक: बलवीर सिंह, कैलाश देव

  • हेड कॉन्स्टेबल: मतलूब खान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button