उत्तराखंडराज्य

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा, देहरादून और मसूरी में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

देहरादून। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 19 और 20 अगस्त को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वह देहरादून और मसूरी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

आईजीएनएफए में प्रशिक्षु वन अधिकारियों को करेंगे संबोधित

19 अगस्त को उपराष्ट्रपति देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) पहुंचेंगे। यहां वह भारतीय वन सेवा के 2025-27 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद करेंगे। इस दौरान उपराष्ट्रपति प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित भी करेंगे।

एलबीएसएनएए में आईएएस अधिकारियों के कार्यक्रम में होंगे मुख्य अतिथि

20 अगस्त को उपराष्ट्रपति मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) का दौरा करेंगे। यहां वह 2024 बैच के आईएएस अधिकारियों के प्रोफेशनल कोर्स के द्वितीय चरण के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

सरदार पटेल और लाल बहादुर शास्त्री को देंगे श्रद्धांजलि

अकादमी के दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

दो दिवसीय दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति का कार्यक्रम मुख्य रूप से प्रशासनिक एवं वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ संवाद और उनके प्रशिक्षण से जुड़े कार्यक्रमों पर केंद्रित रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button