
देहरादून के थाना क्लेमेंटाउन क्षेत्र की एक निजी संस्था में पढ़ने वाली छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले 10–15 दिनों से क्लेमेंटाउन स्थित एक जिम में नियमित रूप से जा रही थी। इसी दौरान जिम के ट्रेनर नदीम द्वारा उसके मोबाइल फोन पर अश्लील और आपत्तिजनक संदेश भेजे गए तथा अभद्र टिप्पणियां की जाने लगीं।
अश्लील हरकत के प्रयास का भी आरोप
छात्रा ने आरोप लगाया कि ट्रेनर ने उसके साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास भी किया। जब वह इस संबंध में अपने भाइयों के साथ जिम पहुंची और आरोपी को समझाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उनके साथ भी अभद्रता की और गलत व्यवहार किया।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
छात्रा की शिकायत पर थाना क्लेमेंटाउन में आरोपी के खिलाफ धारा 75/79 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
साक्ष्यों के आधार पर आरोपी गिरफ्तार
विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी नदीम अंसारी पुत्र हासिम, निवासी एचएन-03, सी-7 टर्नर रोड, कोतवाली पटेलनगर, जनपद देहरादून, उम्र 31 वर्ष को क्लेमेंटाउन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी में शामिल रही पुलिस टीम
आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक गिरीश चन्द्र बडोनी और कांस्टेबल अजय कुमार शामिल रहे। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।



