Aaj ka Panchang 02 August 2026: संकष्टी चतुर्थी आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल समेत पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 2 August 2026: आज सावन का चौथा दिन है. आज गजानन संकष्टी चतुर्थी, रविवार व्रत और सूर्य पूजा है. पूरे दिन पंचक लगा है और रात में सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है. पंचांग के अनुसार, आज सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, बव करण, अतिगण्ड योग, पश्चिम का दिशाशूल और कुंभ राशि में चंद्रमा है. चोर पंचक में अपनी कीमती वस्तुओं की सुरक्षा करें, वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग शुभ कार्यों के लिए अच्छा होता है. जो रविवार व्रत हैं, वे सूर्य देव को जल अर्पित करें. सूर्य चालीसा का पाठ करें और रविवार व्रत कथा सुनें. रात को मीठा भोजन करें. सूर्य कृपा से आपके धान, धान्य, संतान, यश आदि में वृद्धि होगी, नौकरी में स्थिति मजबूत होगी.
जो लोग आज गजानन संकष्टी चतुर्थी का व्रत हैं, वे सुबह में विधि विधान से गणेश जी की पूजा करें. दूर्वा, सिंदूर और मोदक जरूर अर्पित करें. रात के समय में चंद्रमा की पूजा करें और अर्घ्य दें. आपके कष्ट और संकट दूर होंगे. कुंडली के सूर्य दोष को दूर करने के लिए आज गेहूं, लाल कपड़े, केसर, तांबा, पीतल, लाल फल आदि का दान करें. अनामिका अंगुली में माणिक्य धारण करने से भी सूर्य प्रबल होता है.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 2 अगस्त 2026
- आज की तिथि- चतुर्थी – 11:15 पी एम तक, फिर पंचमी
- आज का नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद – 09:37 पी एम तक, उसके बाद उत्तर भाद्रपद
- आज का करण- बव – 11:14 ए एम तक, बालव – 11:15 पी एम तक, फिर कौलव
- आज का योग- अतिगण्ड – 10:30 पी एम तक, उसके बाद सुकर्मा
- आज का पक्ष- कृष्ण
- आज का दिन- रविवार
- चंद्र राशि- कुंभ- 03:26 पी एम तक, फिर मीन
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:43 ए एम
सूर्यास्त- 07:11 पी एम
चन्द्रोदय- 09:24 पी एम
चन्द्रास्त- 08:52 ए एम
आज के मुहूर्त और शुभ योग
ब्रह्म मुहूर्त: 04:19 ए एम से 05:01 ए एम
अमृत काल: 01:19 पी एम से 02:59 पी एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:00 पी एम से 12:54 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:42 पी एम से 03:36 पी एम
सर्वार्थ सिद्धि योग: 09:37 पी एम से 05:44 ए एम, अगस्त 03
निशिता मुहूर्त: 12:06 ए एम, अगस्त 03 से 12:49 ए एम, अगस्त 03
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
चर-सामान्य: 07:24 ए एम से 09:05 ए एम
लाभ-उन्नति: 09:05 ए एम से 10:46 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:46 ए एम से 12:27 पी एम
शुभ-उत्तम: 10:46 ए एम से 12:27 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 07:11 पी एम से 08:30 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 08:30 पी एम से 09:49 पी एम
चर-सामान्य: 09:49 पी एम से 11:08 पी एम
लाभ-उन्नति: 09:49 पी एम से 11:08 पी एम
शुभ-उत्तम: 04:25 ए एम से 05:44 ए एम, अगस्त 03
आज के अशुभ समय
यमगण्ड- 12:27 पी एम से 02:08 पी एम
गुलिक काल- 03:49 पी एम से 05:30 पी एम
दुर्मुहूर्त- 05:24 पी एम से 06:18 पी एम
राहुकाल- 05:30 पी एम से 07:11 पी एम
चोर पंचक- पूरे दिन
दिशाशूल- पश्चिम
शिववास
कैलाश पर – 11:15 पी एम तक, फिर नंदी पर.



