Aaj ka Panchang 19 September 2026: राधा अष्टमी आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 19 September 2026: आज के पंचांग अनुसार, आज भाद्रपद शुक्ल अष्टमी तिथि, मूल नक्षत्र, बव करण, आयुष्मान योग, पूर्व का दिशाशूल और धनु राशि में चंद्रमा है. आज दोपहर में 02:29 पी एम तक आयुष्मान् योग है, उसके बाद से सौभाग्य योग बनेगा. रवि योग मध्य रात्रि में 01:43 ए एम पर बनेगा, जो कल सुबह 06:08 ए एम तक है. आज का राहुकाल सुबह 09:11 ए एम से होगा, जो 10:43 ए एम तक रहेगा. इसमें कोई शुभ काम न करें.
आज राधाष्टमी, मासिक दुर्गाष्टमी, महालक्ष्मी व्रत, शनिवार व्रत और शनि पूजा है. आज के दिन राधाजी का जन्म दोपहर में हुआ था, इसलिए राधाष्टमी की पूजा का शुभ मुहूर्त 11:01 एएम से दोपहर 1:28 पीएम तक है. व्रत रखकर विधि विधान से राधाजी की पूजा करें. आज से 15 दिनों का महालक्ष्मी व्रत भी शुरू है, जो 3 अक्टूबर तक चलेगा. इसमें 16 सूत्र वाले धागे में 16 गांठ लगाकर पूजा करते हैं, लक्ष्मी कृपा से धन, दौलत, संतान, वाहन सबकुछ प्राप्त होता है. मासिक दुर्गाष्टमी में मातारानी की पूजा करें. लाभ-उन्नति मुहूर्त 06:22 पी एम से 07:50 पी एम तक है.
आज शनिवार व्रत में शनिदेव की पूजा शुभ-उत्तम मुहूर्त 07:40 ए एम से 09:11 ए एम के बीच कर लें. शनि कृपा से आपके कष्ट दूर होंगे. पंचांग से जानें दिनभर के मुहूर्त और अशुभ समय.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 19 सितंबर 2026
आज की तिथि- अष्टमी – 03:26 पी एम तक, फिर नवमी
आज का नक्षत्र- मूल – 01:43 ए एम, सितम्बर 20 तक, उसके बाद पूर्वाषाढा
आज का करण- बव – 03:26 पी एम तक, बालव – 04:40 ए एम, सितम्बर 20 तक, उसके बाद कौलव
आज का योग- आयुष्मान् – 02:29 पी एम तक, फिर सौभाग्य
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- शनिवार
चंद्र राशि- धनु
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
आज सूर्योदय सुबह 06:08 बजे है, वहीं सूर्यास्त शाम 06:22 बजे होगा. आज का चंद्रोदय दोपहर 01:48 पी एम पर होगा, जबकि चंद्रास्त रात 11:45 पी एम पर होना है.
आज के शुभ मुहूर्त
आज का ब्रह्म मुहूर्त 04:34 ए एम से 05:21 ए एम तक है, वहीं अभिजीत मुहूर्त 11:50 ए एम से 12:39 पी एम तक है. विजय मुहूर्त दोपहर 02:17 पी एम से 03:06 पी एम तक है, अमृत काल शाम 06:31 पी एम से 08:19 पी एम तक रहेगा. निशिता मुहूर्त का समय 11:51 पी एम से 12:38 ए एम, सितम्बर 20 तक रहेगा.
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 07:40 ए एम से 09:11 ए एम
चर-सामान्य: 12:15 पी एम से 01:46 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:46 पी एम से 03:18 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 03:18 पी एम से 04:50 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 06:22 पी एम से 07:50 पी एम
शुभ-उत्तम: 09:18 पी एम से 10:47 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:47 पी एम से 12:15 ए एम, सितम्बर 20
चर-सामान्य: 12:15 ए एम से 01:43 ए एम, सितम्बर 20
लाभ-उन्नति: 04:40 ए एम से 06:08 ए एम, सितम्बर 20
आज के अशुभ समय
गुलिक काल- 06:08 ए एम से 07:40 ए एम
दुर्मुहूर्त- 06:08 ए एम से 06:57 ए एम, 06:57 ए एम से 07:46 ए एम
राहुकाल- 09:11 ए एम से 10:43 ए एम
यमगण्ड- 01:46 पी एम से 03:18 पी एम
दिशाशूल- पूर्व
शिववास
श्मशान में – 03:26 पी एम तक, उसके बाद गौरी के साथ.



