आध्यात्म

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 4 अक्टूबर 2026 : आज अश्विन कृष्ण नवमी तिथि, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का समय

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 4 October 2026: आज पितृ पक्ष में मातृ नवमी श्राद्ध है. इसके अलावा आज रविवार व्रत और सूर्य पूजा है. पंचांग अनुसार, आज आश्विन कृष्ण नवमी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, तैतिल करण, परिघ योग, पश्चिम का दिशाशूल और मिथुन राशि में चंद्रमा है. नवमी तिथि में रवि पुष्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है. ये दोनों ही योग दिन में नहीं प्राप्त होंगे. आज रविवार व्रत में सूर्य देव की पूजा करते हैं. ब्रह्म मुहूर्त में स्नान के बाद व्रत और पूजा का संकल्प करें. फिर सूर्योदय के समय जल में लाल चंदन, लाल फूल, गेहूं और गुड़ डालकर अर्घ्य दें. सूर्य मंत्र का जाप करें और गायत्री मंत्र पढ़ें. फिर रविवार व्रत कथा सुनें. दिनभर फलाहार पर रहें, नमक न खाएं. शाम को मीठा भोजन कर सकते हैं. इस व्रत को करने से धन, धान्य, करियर में तरक्की के योग बनते हैं.

आज मातृ नवमी श्राद्ध में माता पितरों का श्राद्ध किया जाता है. इसमें आप माता, दादी, नानी आदि के लिए तर्पण और श्राद्ध करते हैं. जिन माताओं के निधन की तिथि ज्ञात नहीं है, उनका भी श्राद्ध इस दिन करना चाहिए. इनके अलावा उन पितरों का भी श्राद्ध करते हैं, जिनका निधन किसी भी माह की नवमी तिथि को हुआ हो. आज श्राद्ध और तर्पण के लिए कुतुप मुहूर्त 11:46 बजे से लेकर दोपहर 12:33 बजे तक है, वहीं रौहिण मुहूर्त दोपहर 12:33 बजे से दोपहर 01:20 बजे तक है. पंचांग से देखे दिनभर के मुहूर्त.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 4 अक्टूबर 2026

आज की तिथि- नवमी – 03:53 ए एम, अक्टूबर 05 तक, फिर दशमी
आज का नक्षत्र- पुनर्वसु – 12:13 ए एम, अक्टूबर 05 तक, उसके बाद पुष्य
आज का करण- तैतिल – 04:51 पी एम तक, गर – 03:53 ए एम, अक्टूबर 05 तक, उसके बाद वणिज
आज का योग- परिघ – 12:32 पी एम तक, फिर शिव
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- रविवार
चंद्र राशि- मिथुन- 06:31 पी एम तक, फिर कर्क

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय: सुबह 06:15 बजे
सूर्यास्त: शाम 06:04 बजे
चंद्रोदय: 12:40 ए एम, अक्टूबर 05
चंद्रास्त: दोपहर 01:58 पी एम

आज के मुहूर्त और शुभ योग

ब्रह्म मुहूर्त: 04:38 ए एम से 05:27 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:46 ए एम से 12:33 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:08 पी एम से 02:55 पी एम
अमृत काल: 09:57 पी एम से 11:28 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:45 पी एम से 12:34 ए एम, अक्टूबर 05
रवि पुष्य योग: 5 अक्टूबर को 12:13 ए एम से 06:16 ए एम
सर्वार्थ सिद्धि योग: 5 अक्टूबर को 12:13 ए एम से 06:16 ए एम

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 07:44 ए एम से 09:13 ए एम
लाभ-उन्नति: 09:13 ए एम से 10:41 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:41 ए एम से 12:10 पी एम
शुभ-उत्तम: 01:38 पी एम से 03:07 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 06:04 पी एम से 07:35 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 07:35 पी एम से 09:07 पी एम
चर-सामान्य: 09:07 पी एम से 10:38 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:41 ए एम से 03:13 ए एम, अक्टूबर 05
शुभ-उत्तम: 04:44 ए एम से 06:16 ए एम, अक्टूबर 05

आज के अशुभ समय

यमगण्ड- 12:10 पी एम से 01:38 पी एम
गुलिक काल- 03:07 पी एम से 04:35 पी एम
राहुकाल- 04:35 पी एम से 06:04 पी एम
दुर्मुहूर्त- 04:29 पी एम से 05:17 पी एम
दिशाशूल- पश्चिम

शिववास

सभा में – 03:53 ए एम, अक्टूबर 05 तक, उसके बाद क्रीड़ा में.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button