आध्यात्म

Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 24 जुलाई 2026 : आज आषाढ़ शुक्ल दशमी तिथि, जानें पूजा के लिए मुहूर्त का समय

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 24 July 2026: आज शुक्रवार व्रत और लक्ष्मी पूजा है. आज पूरे दिन रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बने हैं. पंचांग के अनुसार, आज आषाढ़ शुक्ल दशमी तिथि, अनुराधा नक्षत्र, गर करण, शुक्ल योग, पश्चिम का दिशाशूल और वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. भद्रा रात 10:22 पी एम से लग रही है, जो कल सुबह तक है. इसका वास स्वर्ग में है. इस भद्रा का दुष्प्रभाव धरती पर नहीं होता है. जो लोग आज कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो वे कर सकते हैं क्योंकि पूरे दिन शुभ योग बने हैं.

आज शुक्रवार व्रत में आप सूर्यास्त बाद प्रदोष काल में माता लक्ष्मी की पूजा करें. उनके साथ गणेश जी और कुबेर की भी पूजा करें. लक्ष्मी कृपा से आपके धन और संपत्ति में वृद्धि होगी. माता लक्ष्मी को खीर, मखाने की मिठाई, कलाकंद, रसगुल्ला आ​दि का भोग लगाएं. पूजा के समय कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें. इससे अपार धन की प्राप्ति होती है. शुक्रवार को सुबह में पूजा के बाद अपनी क्षमता के अनुसार सफेद वस्त्र, चावल, दूध, दही, शक्कर, सौंदर्य सामग्री, इत्र आदि का दान करें. इससे शुक्र दोष दूर होगा, भौतिक सुख और सुविधाओं में वृद्धि होगी. पंचांग से देखें आज के मुहूर्त और अशुभ समय.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 24 जुलाई 2026

आज की तिथि- दशमी – 09:12 ए एम तक, उसके बाद एकादशी
आज का नक्षत्र- अनुराधा – 04:36 ए एम, जुलाई 25 तक, फिर ज्येष्ठा
आज का करण- गर – 09:12 ए एम तक, वणिज – 10:22 पी एम तक, उसके बाद विष्टि
आज का योग- शुक्ल- 08:11 पी एम तक, फिर ब्रह्म
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- शुक्रवार
चंद्र राशि- वृश्चिक

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:38 ए एम
सूर्यास्त- 07:17 पी एम
चन्द्रोदय- 03:25 पी एम
चन्द्रास्त- 01:29 ए एम, जुलाई 25

आज के मुहूर्त और शुभ योग

ब्रह्म मुहूर्त: 04:15 ए एम से 04:57 ए एम
रवि योग: 05:38 ए एम से 04:36 ए एम, जुलाई 25
सर्वार्थ सिद्धि योग: 05:38 ए एम से 04:36 ए एम, जुलाई 25
अभिजीत मुहूर्त: 12:00 पी एम से 12:55 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:44 पी एम से 03:39 पी एम
अमृत काल: 04:57 पी एम से 06:44 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:07 ए एम, जुलाई 25 से 12:48 ए एम, जुलाई 25

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 05:38 ए एम से 07:20 ए एम
लाभ-उन्नति: 07:20 ए एम से 09:03 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:03 ए एम से 10:45 ए एम
शुभ-उत्तम: 12:27 पी एम से 02:10 पी एम
चर-सामान्य: 05:35 पी एम से 07:17 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 09:52 पी एम से 11:10 पी एम
शुभ-उत्तम: 12:28 ए एम से 01:45 ए एम, जुलाई 25
अमृत-सर्वोत्तम: 01:45 ए एम से 03:03 ए एम, जुलाई 25
चर-सामान्य: 03:03 ए एम से 04:21 ए एम, जुलाई 25

आज के अशुभ समय

यमगण्ड- 03:52 पी एम से 05:35 पी एम
गुलिक काल- 07:20 ए एम से 09:03 ए एम
दुर्मुहूर्त- 08:22 ए एम से 09:16 ए एम, 12:55 पी एम से 01:49 पी एम
राहुकाल- 10:45 ए एम से 12:27 पी एम
भद्रा- 10:22 पी एम से 05:38 ए एम, जुलाई 25
भद्रा का वास- स्वर्ग में
दिशाशूल- पश्चिम

शिववास

सभा में – 09:12 ए एम तक, उसके बाद क्रीड़ा में.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button