आध्यात्म

Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 18 अप्रैल 2026 : वैखाश शुक्ल प्रतिपदा तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 18 अप्रैल 2026, शनिवार का दिन है और वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टिकोण से काफी विशेष है, क्योंकि आज अश्विनी नक्षत्र और प्रीति योग का एक बहुत ही शुभ संयोग बन रहा है।

जहां अश्विनी नक्षत्र स्फूर्ति और नई शुरुआत का प्रतीक है। वहीं, प्रीति योग आपसी संबंधों में मधुरता लाने वाला माना जाता है। लेकिन, क्या आज का पूरा दिन शुभ है? या फिर कुछ ऐसे समय भी हैं जब आपको सावधान रहने की जरूरत है?

आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं कि आज का (Aaj ka Panchang 18 April 2026) ‘अभिजित मुहूर्त’ क्या है और किस समय ‘राहुकाल’ की छाया रहेगी, सूर्योदय से लेकर चंद्रास्त तक, पल-पल का हाल।

तिथि: शुक्ल प्रतिपदा
मास: वैशाख
दिन: शनिवार
संवत्: 2083

तिथि: शुक्ल प्रतिपदा – दोपहर 02:10 बजे तक, फिर द्वितीया
योग: प्रीति – रात्रि 11:56 बजे तक, फिर आयुष्मान
करण: बव – दोपहर 02:10 बजे तक
करण: बालव – रात्रि 12:30 बजे (19 अप्रैल) तक

सूर्य और चंद्रमा की स्थिति

सूर्योदय का समय: प्रातः 05:53 बजे
सूर्यास्त का समय: सायं 06:49 बजे
चंद्रोदय का समय: प्रातः 06:08 बजे
चंद्रास्त का समय: सायं 07:56 बजे

सूर्य और चंद्रमा की राशियां

सूर्य देव: मेष राशि में स्थित हैं
चन्द्र देव: मेष राशि में स्थित हैं

आज के शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:55 बजे से दोपहर 12:47 बजे तक
अमृत काल: रात्रि 02:52 बजे (19 अप्रैल) से प्रातः 04:18 बजे (19 अप्रैल) तक

आज के अशुभ समय

राहुकाल: प्रातः 09:07 बजे से प्रातः 10:44 बजे तक
गुलिकाल: प्रातः 05:53 बजे से प्रातः 07:30 बजे तक
यमगण्ड: दोपहर 01:58 बजे से दोपहर 03:35 बजे तक

आज का नक्षत्र

अश्विनी नक्षत्र: प्रातः 09:42 बजे तक, फिर भरणी
स्थान: 0° मेष राशि से 13°20’ मेष राशि तक
नक्षत्र स्वामी: केतु
राशि स्वामी: मंगलदेव
देवता: अश्विनी कुमार (देवताओं के चिकित्सक)
प्रतीक: घोड़े का सिर

सामान्य विशेषताएं: आकर्षक, सुंदर, आभूषण-प्रेमी, तेज बुद्धि, शांत, साहसी, बलवान, स्वस्थ, फुर्तीला, आत्मविश्वासी, खेल-प्रेमी, आक्रामक, क्रोधी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button