आध्यात्म

Aaj ka Panchang 04 August 2026: सावन का पहला मंगला गौरी व्रत आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल समेत पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 4 August 2026: आज सावन मास का पहला मंगला गौरी व्रत है. जिस तरह सावन सोमवार के दिन शिवजी की पूजा का विधान है, उसी तरह सावन के मंगलवार के दिन मंगला गौरी का व्रत किया जाता है. पंचांग के अनुसार आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, रेवती नक्षत्र, गर करण, धृति योग, उत्तर का दिशाशूल है. इस दिन एक ओर जहां श्रद्धालु भगवान हनुमान की आराधना के लिए मंगलवार व्रत रखेंगे, वहीं विवाहित महिलाएं और अविवाहित कन्याएं माता पार्वती को समर्पित पहला मंगला गौरी व्रत भी करेंगी. मंगलवार को सुबह 6:02 बजे सूर्योदय और शाम 7:03 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, रात 10:35 बजे चंद्रोदय और सुबह 11:53 बजे चंद्रास्त होगा. पंचांग के अनुसार, आज सूर्य अश्लेषा नक्षत्र में स्थित रहेंगे, जबकि चंद्रमा रात 9:51 बजे तक रेवती नक्षत्र में रहेंगे, इसके बाद अश्विनी नक्षत्र प्रवेश करेंगे. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज भगवान शिव, माता गौरी और हनुमानजी की पूजा करने से सुख, सौभाग्य, वैवाहिक जीवन में मधुरता, साहस और मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था. उसी स्मृति में सावन के प्रत्येक मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखा जाता है. यह व्रत अखंड सौभाग्य, पति की दीर्घायु, परिवार की सुख-समृद्धि और योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है. मंगला गौरी व्रत के लिए प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और व्रत का संकल्प लें. पूजा स्थल पर भगवान शिव और माता गौरी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें. उन्हें जल, अक्षत, रोली, चंदन, लाल पुष्प, फल, मिठाई और श्रृंगार सामग्री अर्पित करें. इसके बाद मंगला गौरी व्रत कथा का श्रवण करें तथा ॐ गौरीशंकराय नमः और ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें. मंगलवार व्रत करने वाले श्रद्धालु हनुमानजी को सिंदूर, चमेली का तेल, लाल फूल और बूंदी या बेसन के लड्डू भी अर्पित कर सकते हैं तथा हनुमान चालीसा का पाठ करें. मान्यता है कि मंगलवार का व्रत और विधि-विधान से की गई हनुमान उपासना से भय, बाधाएं और नकारात्मक प्रभाव दूर होते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नियमित रूप से हनुमानजी की आराधना करने से कुंडली में मंगल ग्रह को बल मिलता है. पंचांग से जानें आज के शुभ व अशुभ मुहूर्त…

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 4 अगस्त 2026

आज की तिथि- षष्ठी – 10:03 पी एम तक, सप्तमी तिथि
आज का नक्षत्र- रेवती – 09:54 पी एम तक, अश्विनी नक्षत्र
आज का करण- गर – 10:32 ए एम तक, वणिज – 10:03 पी एम तक
आज का योग- धृति – 07:33 पी एम तक, शूल योग
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- मंगलवार
चंद्र राशि- मीन उपरांत मेष राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:45 ए एम
सूर्यास्त- 07:11 पी एम
चन्द्रोदय- 10:28 पी एम
चन्द्रास्त- 10:50 ए एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 4 अगस्त 2026

ब्रह्म मुहूर्त: 04:21 ए एम से 05:03 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:01 पी एम से 12:55 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:42 पी एम से 03:36 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 07:11 पी एम से 07:32 पी एम
अमृत काल: 07:30 पी एम से 09:06 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:07 ए एम से 12:49 ए एम, 5 अगस्त
रवि योग: 09:54 पी एम से 05:46 ए एम, 5 अगस्त
सर्वार्थ सिद्धि योग: 09:54 पी एम से 05:46 ए एम, 5 अगस्त
अमृत सिद्धि योग : 09:54 पी एम से 05:46 ए एम, 5 अगस्त

शिववास: भोजन में – 10:03 पी एम तक, श्मशान में

आज के अशुभ मुहूर्त 4 अगस्त 2026

राहुकाल: 03:49 पी एम से 05:30 पी एम
यमगण्ड: 09:07 ए एम से 10:47 ए एम
गुलिक काल: 12:28 पी एम से 02:09 पी एम
आडल योग: 09:54 पी एम से 05:46 ए एम, 5 अगस्त
विडाल योग: 05:45 ए एम से 09:54 पी एम, 5 अगस्त
दुर्मुहूर्त: 08:26 ए एम से 09:20 ए एम
वर्ज्य: 09:57 ए एम से 11:32 ए एम
भद्रा: 10:03 पी एम से 05:46 ए एम, 5 अगस्त
पंचक काल: 05:45 ए एम से 09:54 पी एम
दिशाशूल: उत्तर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button