उत्तराखंडराज्य

पिथौरागढ़ में 3 से 8 अगस्त तक होगी टेरिटोरियल आर्मी भर्ती रैली, पूर्व सैनिकों के लिए 69 पदों पर अवसर

रुद्रपुर। जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि 130 इन्फैंट्री बटालियन (टेरिटोरियल आर्मी) इकोलॉजिकल कुमाऊँ की ओर से पूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) के लिए भर्ती रैली का आयोजन 3 अगस्त से 8 अगस्त, 2026 तक पिथौरागढ़ में किया जाएगा।

विभिन्न ट्रेडों में 69 रिक्त पदों पर होगी भर्ती

जिलाधिकारी के अनुसार भर्ती रैली के माध्यम से कुल 69 रिक्त पदों पर चयन किया जाएगा। इनमें सैनिक (जनरल ड्यूटी) के 49 पद, सैनिक (शेफ कम्युनिटी) के 4 पद, सैनिक (वाशरमैन) के 2 पद, सैनिक (टेलर) के 2 पद, सैनिक (इक्विपमेंट रिपेयरर) के 2 पद, सैनिक (हेयर ड्रेसर) के 3 पद, सैनिक (ब्लैक स्मिथ) का 1 पद, सैनिक (क्लर्क) का 1 पद, सैनिक (कारपेंटर) के 3 पद तथा सैनिक (हाउस कीपर) के 2 पद शामिल हैं।

जनरल ड्यूटी पद केवल उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों के लिए

उन्होंने बताया कि सैनिक (जनरल ड्यूटी) के पद केवल उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों के लिए निर्धारित किए गए हैं। जबकि अन्य सभी ट्रेडों के पदों पर देशभर के पात्र पूर्व सैनिक आवेदन कर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

पात्र अभ्यर्थियों से अवसर का लाभ उठाने की अपील

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जनपद के सभी पात्र पूर्व सैनिकों से भर्ती रैली में भाग लेकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ भर्ती स्थल पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में शामिल हों।

वेबसाइट पर उपलब्ध है पूरी जानकारी

भर्ती रैली से संबंधित पात्रता, आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, नियम एवं शर्तों तथा अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी www.130ta.com पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button