उत्तराखंडराज्य

नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने की वारदात को दिया अंजाम

उत्तराखंड में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने की वारदात को अंजाम दिया गया। इस मामले में दून पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के हरदोई से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पीड़िता को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।

थाना सेलाकुई में एक व्यक्ति ने 22 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी घर से बिना बताए गायब हो गई है। परिवार ने शक जताया कि किसी दूसरे धर्म का युवक लड़की को भगाकर ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने नाबालिग की खोज शुरू की। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच के साथ आरोपी के मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट पर निगरानी रखी गई। जांच में पता चला कि आरोपी और नाबालिग हरदोई में मौजूद हैं। पुलिस टीम हरदोई रवाना हुई और वहां से दोनों को बरामद कर लिया है।

थाना अध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि नाबालिग ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी अफान पुत्र उस्मान के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button