उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में अब सात PCS के तबादले, निधि पांडेय लखनऊ की SDM, बांदा, बुलंदशहर और प्रयागराज में भी बदलाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने जिलों की प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक गतिशील बनाने के साथ दुरुस्त करने के क्रम में गुरुवार सुबह सात पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया है। माना जा रहा है कि शाम तक तबादलों एक और सूची जारी होगी।

उत्तर प्रदेश शासन ने ज्योति राय को अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) बलरामपुर से अपर आयुक्त आजमगढ़ मंडल बनाया है। संदीप केला को नगर मजिस्ट्रेट बांदा से अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) बलरामपुर की जिम्मेदारी दी गई है। दिनेश चन्द्र को उपजिलाधिकारी बुलंदशहर से नगर मजिस्ट्रेट बांदा भेजा गया है।

दिव्या ओझा को उपजिलाधिकारी चंदौली से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बरेली बनाया गया है। विनय कुमार सिंह को नगर मजिस्ट्रेट प्रयागराज से नगर मजिस्ट्रेट गोरखपुर तथा उत्कर्ष श्रीवास्तव को नगर मजिस्ट्रेट गोरखपुर से नगर मजिस्ट्रेट प्रयागराज स्थानांतरित किया गया है। लखनऊ में उप जिलाधिकारी के पद तैनात निधि पाण्डेय को जन भवन में कम्पट्रोलर के पद पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button