फ़िल्मी जगतमनोरंजन

रिलीज से पहले श्री रामलीला महासंघ की ‘रामायण’ को देखने की मांग, मेकर्स को दी ये चेतावनी

रणबीर कपूर की ‘रामायण पार्ट 1’ साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. हाल ही में इस अपकमिंग फिल्म का पहला ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला. जहां मेकर्स अब फिल्म की रिलीज के लिए तैयारी कर रहें तो वहीं ‘रामायण पार्ट 1’को लेकर नई चुनौतियां भी सामने आ रही हैं.

दरअसल श्री रामलीला महासंघ ने रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मेकर्स से कहा है कि वे फ़िल्म की दुनिया भर में रिलीज से पहले उनके रिप्रेजेंटेटिव के लिए एक स्पेशल प्रीव्यू स्क्रीनिंग रखें. साथी ही चेतावनी भी दी है कि अगर यह मांग नहीं मानी गई तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे.

रामलीला महासंघ ने की ‘रामायण’ की स्क्रीनिंग की डिमांड

बता दें कि रामलीला महासंघ के प्रेसिडेंट अर्जुन कुमार ने डायरेक्टर नितेश तिवारी और फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी को लिखे एक पत्र में भारत और विदेशों में दिवाली 2026 में होने वाली ‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज से पहले फिल्म की स्क्रीनिंग की मांग की है, ताकि यह पक्का किया जा सके कि इसमें ऐसे कोई सीन न हों जिनसे हिंदुओं की भावनाएं आहत हों.

यह मांग 2023 की फ़िल्म ‘आदिपुरुष’ से जुड़े विवाद के बाद उठी है, जिसकी हिंदू महाकाव्य के किरदारों और सेटिंग को दिखाने के तरीके को लेकर खूब आलोचना हुई थी. पुराने विवाद का जिक्र करते हुए अर्जुन कुमार ने कहा कि सनातन समुदाय के सदस्यों और पारंपरिक रामलीला परफ़ॉर्मेंस से जुड़े लोगों ने ‘आदिपुरुष’ के कई पहलुओं पर आपत्ति जताई थी, जिसमें ‘लंका’ को सोने के बजाय काले रंग में दिखाना और रावण व उसकी सेना को पारंपरिक मान्यताओं के विपरीत तरीके से दिखाना” शामिल था. महासंघ को मिली जानकारी के अनुसार, ‘रामायण’ में भी कुछ ऐसे सीन हो सकते हैं जिनसे भारत और विदेशों में रहने वाले हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंच सकती है.

विरोध-प्रदर्शन की दी चेतावनी

ऐसे में रामलीला महासंघ के प्रेसिडेंट ने एक प्रेस नोट में कहा, “इसे देखते हुए, संगठन ने एक स्पेशल प्रीव्यू स्क्रीनिंग की मांग की है ताकि रिलीज़ से पहले किसी भी संभावित आपत्तिजनक सीन या डायलॉग की पहचान करके उन्हें हटाया जा सके.” उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर फिल्म निर्माता इस मांग को नहीं मानते हैं, तो श्री रामलीला महासंघ और कई हिंदू संगठन मिलकर दिल्ली और दूसरे राज्यों में सिनेमा हॉल के बाहर विरोध-प्रदर्शन करेंगे.

‘रामायण पार्ट 1’ कब होगी रिलीज? 

बता दें कि ‘रामायण’ का ट्रेलर हाल ही में ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज किया गया था. ट्रेलर मेंश के रावण के  किरदार से लेकर रणबीर कपूर को भगवान राम के रोल और अरुण गोविल के राजा दशरथ की भूमिका तक की झलक दिखाई गई थी. ट्रेलर में साई पल्लवी सीता के रूप में नजर आई थीं वहीं  रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के रूप में नज़र आई थीं.

इसमें एपिक के अहम पल भी दिखाए गए हैं, जैसे राम और सीता का विवाह, सीता का अपहरण और राम व रावण के बीच होने वाले युद्ध की तैयारी. बता दें कि फिल् ममें सनी देओल हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं. इसका म्यूजिक हंस जिमर और ए.आर. रहमान ने तैयार किया है. ‘रामायण पार्ट 1’ दिवाली 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि ‘रामायण पार्ट 2’ दिवाली 2027 में रिलीज होने वाली है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button