
सितारगंज। माननीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश पर आज राजकीय इंटर कालेज – शक्ति फार्म और ग्रीनबुड पब्लिक स्कूल सितारगंज में नालसा ( नशीली दवाओं के दुरूपयोग से पीड़ित व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाएं एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाएं) योजना – 2015 के बारे में लगभग 70 से 75 बच्चों और स्टाफ गणों को नशा के प्रति शारीरिक एवं मानसिक तनाव, दुष्प्रभाव परिणामों के संबंध में जानकारी प्रदान कर बच्चों के साथ रैली का आयोजन किया गया और डीएलएसए द्वारा निशुल्क विधिक सेवा सहायता के बारे में, नालसा टोल फ्री नंबर -15100 के बारे में जानकारी प्रदान कराई गई ।
प्रतिभागिता दोनों स्कूलों के सभी स्टाफ गणों ने प्रतिभाग किया ।
तहसीलदार सितारगंज के मुताबिक फोटो मय रिपोर्ट कार्यालय के संज्ञान में प्रेषित की गई । पैनल अधिवक्ता श्रीमती मनोरमा गुप्ता श्री विश्वजीत राय श्री रवि कुमार सागर और प्राविधिक कार्यकर्ता मनोज कुमार, मंगल सिंह, मुकेश चन्द्र, मंजू रानी, मंगेश्वरी देवी द्वारा प्रतिभाग किया गया ।



