राष्ट्रिय

PM मोदी की अपील- स्वदेशी अपनाएं, विदेश यात्रा और गैर-जरूरी सोने की खरीद से बचें

प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर रील शेयर करके लोगों को 7.8 प्रतिशत की विकास दर हासिल करने की बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों से अपील की है कि लोग विदेश यात्रा करने से बचें और जरूरी ना हो तो सोना भी ना खरीदें। प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग निराशा के गर्त में हैं और वे झूठ फैलाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा, ‘देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। 7.8 प्रतिशत विकास दर। देश खुशियों से भर गया है। मैं देशवासियों को बधाई देता हूं, उनके संकल्प शक्ति के लिए और उनके पुरुषार्थ के लिए। दुनिया युद्ध में डूबी है। चारों तरफ युद्ध की खबरें आ रही हैं। विश्व संकटों से घिरा है। सप्लाई चैन डिस्टर्ब है। 2020 के कोविड काल से अब तक कहीं स्थिरता नजर नहीं आ रही है। उसके बावजूद भारत तेज गति से प्रगति कर रहा है।’

विपक्ष पर पीएम मोदी का निशाना

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘दूसरी तरफ भारत के भीतर ही निराशा के गर्त में डूबे हुए लोग झूठ से चारों ओर निराशा फैलाने मे लगे हैं। इन सभी चीजों को पारकर 7.8 प्रतिशत ग्रोथ को हासिल किया है। हमें इस गति को बनाए रखना है। हमें बढ़ना भी है। इसके लिए आत्मनिर्भर भारत बनना बहुत जरूरी है।’

सोना खरीदने पर क्या बोले पीएम

उन्होंने कहा, स्वदेशी का मंत्र, वोकल फॉर लोकल और विदेशों की यात्राएं नहीं करनी चाहिए। शादी विदेशों में करते हैं तो नहीं करना चाहिए। जरूरत ना हो तो सोना भी नहीं खरीदना चाहिए। हम जितना ज्यादा स्वदेशी पर बल देंगे। जितना आत्मनिर्भरता पर बल देंगे। मुझे पक्का विश्वास है कि जब आजादी के 100 साल होंगे तो हम अपनी युवा पीढ़ी को विकसित भारत सौंपेंगे। इसलिए देशवासियों हम पुरुषार्थ में कोई कमी ना रखें। हमारी नीति सही है और नीयत साफ है। 140 करोड़ देशवासियों की शक्ति देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। आइए संकल्प करिए और संकल्प को सिद्ध करने के लिए देश को नई ऊंचाइयों पर ले चलिए। ‘

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब जनता से संवाद करने के लिए अकसर इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान उन्होंने पहली बार रील शेयर करके युवाओं से संवाद करने का प्रयास किया था। इसके बाद वह कई बार सोशल मीडिया पर आकर अपनी बात रख चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button