
रुद्रपुर। पंकज कुमार उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी/नोडल अधिकारी (UCC) उधम सिंह नगर द्वारा दिनांक 10.12.2025 को सचिव, वित्त विभाग/महानिबंधक UCC द्वारा की गयी समीक्षा बैठक के दौरान दिए गए निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 12.12.2025 को समस्त संबंधित अधिकारीगनो के साथ जनपद स्तर पर समान नागरिक संहिता की प्रगति की समीक्षा की गई एवं माह जनवरी 2026 में आयोजित होने वाले ucc diwas को भव्य रूप से मनाए जाने के सम्बंध में समस्त संबंधितो को यथावश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही आम जनमानस को समान नागरिक संहिता के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक मात्रा मैं पंजीकरण कराये जाने हेतु प्रेरित किये जाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में श्री मनीष बिष्ट, उपजिलाधिकारी रुद्रपुर, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी उधम सिंह नगर, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर उधमसिंह नगर, जिला आशा समन्वयक उधमसिंहनगर तथा जनपद के अन्य समस्त संबंधित अधिकारीगण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्य्म से उपास्थि रहे।



