
मौसम की गंभीरता को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है:
-
शिक्षार्थियों के लिए छुट्टी: जिले में संचालित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी (Private) विद्यालयों में कक्षा 12 तक के छात्रों के लिए छुट्टी रहेगी।
-
आंगनवाड़ी केंद्र: आंगनवाड़ी केंद्रों में आने वाले छोटे बच्चों के लिए भी सोमवार को अवकाश रहेगा।
शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए निर्देश
छात्रों की छुट्टी के बावजूद स्टाफ को ड्यूटी पर तैनात रहने का आदेश दिया गया है:
-
स्कूल स्टाफ: विद्यालयों के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर (Non-teaching) कर्मचारी समय पर उपस्थित रहेंगे।
-
आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां: आंगनवाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाएं केंद्रों पर मौजूद रहकर विभागीय और राहत संबंधी दायित्वों का निर्वहन करेंगी।
आदेश का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई
प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी जारी की है कि आदेश की अवहेलना करने वाले संस्थानों या व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। उल्लंघन करने वालों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 51 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आदेश की प्रतिलिपि शासन के वरिष्ठ अधिकारियों, कुमाऊं आयुक्त, सभी उपजिलाधिकारियों (SDMs) और संबंधित विभागों को प्रभावी अनुपालन के लिए भेज दी गई है।



