उत्तराखंडराज्य

हरेला पर्व पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

देहरादून। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के विभिन्न स्थानों पर फलदार, शहतूत और छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

रेशम निदेशालय और सिनौला में किया पौधरोपण

कृषि मंत्री ने प्रेमनगर स्थित रेशम निदेशालय परिसर में शहतूत सहित विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधे लगाए। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत सिनौला में वरिष्ठ कार्यकर्ता विक्रम बोहरा के आवासीय परिसर में पार्टी पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया।

हरेला हमारी संस्कृति और प्रकृति से जुड़ा पर्व

गणेश जोशी ने कहा कि हरेला उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्रकृति के प्रति आस्था और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। यह पर्व हरियाली, कृषि, पशुपालन और समृद्धि का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और संवर्धन भी उतना ही आवश्यक है, ताकि पर्यावरण संतुलित बना रहे और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

कई अधिकारी और क्षेत्रवासी रहे उपस्थित

पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान ज्योति कोटिया, राजीव गुरुंग, संध्या थापा, अनुराग सिंह, कृषि निदेशक दिनेश कुमार, रेशम निदेशक प्रदीप सिंह, बागवानी मिशन निदेशक महेंद्र पाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button